बड़ी खबर

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के कुल 25,926 मरीज

गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है, वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं जबकि, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1279 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 25,926 हो गई है, जिसमें से 16,366 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 844 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 9464 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 60 मरीजों की मौत हो गई है और 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1088 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 19755 है। जबकि, 12889 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 715 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 6810 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 53 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 98 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 2281 हो गई है। जबकि, 1604 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 660 मरीजों का इलाज चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 28 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1700 हो गई है, वहीं 1080 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 60 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 620 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 06 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 902 हो गई है। राज्य में 348 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 554 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 29 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 491 हो गई है। वहीं 153 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। 335 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 02 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 19 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 337 हो गई है। जिसमें से 46 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 289 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 02 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में पिछले 24 घंटे के दौरान एक भी नये मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 238 हो गई है। जबकि, 159 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 79 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 11 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 222 हो गई है। वहीं 87 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 122 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Share:

Next Post

राहुल चाहते हैं पायलट के लिए खुले रहें पार्टी के दरवाजे

Thu Jul 16 , 2020
जयपुर। राजस्थान में जारी सियासी घमासान में लगातार नए अपडेट आ रहे हैं। बीते दिन जहां अशोक गहलोत ने सचिन पर पैसे लेने के आरोप लगा दिए। वहीं कम शब्दों में अपनी बात कहने वाले सचिन भी अब मुखर होकर गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इधर बीजेपी भी इस मामले में पूरी सक्रियता […]