img-fluid

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 2724 नये मरीज, संख्या बढ़कर 1,06,989 हुई

August 20, 2020

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकिस्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 2724 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 1,06,989 हो गई है। जिसमें से 74,357 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2437 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 32,287 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 317 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 2116 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 84,318 है। जबकि 60,349 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2054 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 23,753 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 213 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 236 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 7660 हो गई है। जबकि, 5497 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 93 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2080 मरीजों का इलाज चल रहा है। 65 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 111 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4876 हो गई है, वहीं 2885 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 96 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1973 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 18 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 38 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3558 हो गई है। राज्य में 1706 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 42 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1838 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 07 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 75 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 2950 हो गई है। वहीं 2022 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 73 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 923 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 05 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 78 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1535 हो गई है। जिसमें से 725 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 40 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 804 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 06 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 45 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 860 हो गई है। जबकि, 384 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 476 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 25 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1232 हो गई है। वहीं 789 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 440 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 03 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

  • 13 लाख रेलवे कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

    Thu Aug 20 , 2020
    नई दिल्ली। रेलवे ने बुधवार को कहा कि वह अपने 13 लाख कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना मुहैया कराकर उनके इलाज का दायरा व्यापक करने पर विचार कर रहा है। रेलवे ने एक बयान में कहा कि वह पहले ही अपने कर्मचारियों और उनके आश्रित परिजनों को ‘रेलवे कर्मचारी उदारीकृत स्वास्थ्य योजना’ और ‘केंद्रीय कर्मचारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved