बड़ी खबर

पूर्वोत्तर : कोरोना संक्रमितों की संख्या 321345 हुई, चौबीस घंटे में मिले 542 नये मरीज

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 542 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 321345 हो गई है जिसमें 309692 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 561 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 9406 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2012 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना संक्रमित 157 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 213662 है जबकि 209127 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 163 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3543 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 989 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 24 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 32857 है जबकि 31986 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 62 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 479 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 369 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 166 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 25857 है जबकि 22655 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 210 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2903 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 299 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या 17 हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16384 है जबकि 15581 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 20 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 748 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 55 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या 97 हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 12164 है जबकि 11392 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 73 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 654 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 118 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 35 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11340 हो गई है। 10649 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 511 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 65 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 21 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5168 हो गई है। 4596 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 09 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 367 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 111 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 25 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3913 हो गई है। 3706 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 24 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 201 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 06 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share:

Next Post

मोदी ने आम्बेडकर की पुण्यतिथि पर किया नमन

Sun Dec 6 , 2020
नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर (Dr. Baba Saheb Ambedkar) को पुण्यतिथि पर स्मरण और नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति उनके सपनों को हम पूरा करने के लिये कटिबद्ध हैं। डॉ. आम्बेडकर की आज 64 वां महापरिनिर्वाण दिवस है। उनकी मृत्यु 06 दिसंबर 1956 […]