
चंबा। देश के आधे हिस्सों में कुदरत का कहर जारी है। जहां पहाड़ी क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो रही है, वहीं मैदानी राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। उधर हिमाचलप्रदेश के चंबा में बादल फटने से भारी तबाही मची है।
बादल फटने के बाद आई बाढ़ में कई जगह सडक़ें और वाहन बह गए। दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाढ़ में कई कच्चे घर भी बह गए हैं। हालांकि अब तक किसी के भी मरने की पुष्टि नहीं हुई। उधर घटना के बाद बड़े पैमाने पर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। उधर कुल्लू-मनाली में जगह-जगह बारिश के चलते भूस्खलन होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं। उधर हनुमानगढ़ी में बद्रीनाथ सडक़ मार्ग तबाह हो गया, जिसके कारण बद्रीनाथ यात्रा रोक दी गई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी जोरदार बारिश हो रही है। वहीं देश की दोनों बड़ी नदियों गंगा और यमुना में जबरदस्त उफान है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved