भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अब होमगार्ड के जवानों का तीन साल में एक बार कॉल ऑफ होगा

  • होमगार्डस् 75वां स्थापना दिवस समारोह में गृह मंत्री ने किया ऐलान

भोपाल। होमगार्ड के जवानों ने आपदा के समय अद्भुत साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया है। अब से होमगार्ड के जवानों का 3 वर्ष में एक बार कॉल ऑफ किया जाएगा। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने होमगार्डस् नागरिक सुरक्षा एवं आपदा, आपातकालीन मोचन बल के 75वें स्थापना दिवस समारोह ने यह ऐेलान किया है।



मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि जबलपुर में 135 करोड़ रूपये की लागत से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन दल को आधुनिक उपकरणों से लैस करने के लिए 45 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। समारोह में मंत्री डॉ. मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों के साथ होमगार्ड जवानों के होनहार विद्यार्थियों को भी सम्मानित और पुरस्कृत किया। मंत्री डॉ. मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा होमगार्ड के जवानों के लिये भेजे गये संदेश का वाचन भी किया। महानिदेशक होमगार्ड नागरिक सुरक्षा पवन जैन उपस्थित रहे।

होमगार्ड ने 10 हजार लोगों की जान बचाई
मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि होमगार्ड के जवानों ने इस वर्ष में 550 रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए 9 हजार 827 लोगों की जिन्दगियाँ बचाई हैं। आपदा में स्वयं के प्राणों को संकट में डालकर काल-कवलित हुए 452 व्यक्तियों के शवों को निकालकर परिजनों को सुपुर्द किया है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान वर्ष 2020-21 में होमगार्ड द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए 12 हजार 591 सैनिकों और अधिकारियों को कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया गया।

Share:

Next Post

एक चुनाव में दो आरक्षण पर सवाल

Tue Dec 7 , 2021
कांग्रेस का आरोप राज्यपाल को नहीं है अध्यादेश लाने का अधिकार भोपाल। प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव प्रक्रिया पर विवादों में पड़ गई है। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को असंवैधानिक करार देते हुए कहा है कि राज्यपाल को परिसीमन निरस्त कर संवैधानिक नियमों को दरकिनार कर अध्यादेश लाने का अधिकार […]