भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अब मंडी-बोर्ड कर्मचारियों ने शुरू की मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल

भोपाल। केंद्र एवं मप्र सरकार द्वारा लाए गए एक्ट के विरोध, रुका हुआ वेतन देने समेत अन्य मांगों को लेकर एक हफ्ते से हड़ताल कर रहे मंडी एवं मंडी बोर्ड कर्मचारियों ने गांधी जयंती से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। अरेरा हिल्स स्थित मंडी बोर्ड मुख्यालय परिसर स्थित धरना स्थल पर हड़ताल शुरू की गई। मंडी एवं मंडी बोर्ड के कर्मचारियों का संयुक्त मोर्चा मांगों को लेकर अपने रुख पर कायम है।
मोर्चा के प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के बीच हुई दो दौर की बातचीत बेनतीजा रही। मोर्चा के अंगिरा प्रसाद पांडे, जसवंत सिंह ठाकुर, बीबी फौजदार समेत अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की मंडियों एवं उप मंडियों के सैकड़ों कर्मचारियों को छह-सात महीने से वेतन नहीं मिला है। जब तक रुका हुआ वेतन और मीटिंग मिनट्स नहीं मिल जाते तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Share:

Next Post

हाथरस की घटना को लेकर कांग्रेसियों ने किया मौन प्रदर्शन

Sat Oct 3 , 2020
संत नगर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दरिंदगी की शिकार हुई मासुम बच्ची की मौत के बाद पुलिस द्वारा परिवार की सहमति लिए बगैर एवं उनकी अनुपस्थिति में आधी रात को अंतिम संस्कार करने एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पीडि़त परिवार से मिलने की […]