इंदौर न्यूज़ (Indore News)

साल में अब 4 बार छोड़ेंगे कैदियों को, गांधी जयंती से शुरुआत

इंदौर। प्रदेश की 11 सेंट्रल जेलों में लंबे समय से आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे 500 कैदियों के लिए 2 अक्टूबर गांधी जयंती की सुबह नई रोशनी की किरण लेकर आएगी। उन्हें जेल के पिंजरों से आजादी मिल जाएगी, वहीं ऐसे भी कैदी हैं, जिन्हें जीवन की अंतिम सांस तक जेल में ही रहना पड़ेगा। प्रदेश के जेल उपमहानिदेशक मंशाराम पटेल ने बताया कि राज्य सरकार ने बलात्कार, आतंकवाद, नक्सलवाद जैसे अपराधों के दुर्दांत अपराधियों को पैरोल का लाभ नहीं दिया जाएगा

सेंट्रल जेल से 52 कैदी छोड़े जाएंगे, 4 अपील के कारण अटके
जेल मुख्यालय भोपाल से मिले आदेश के बाद अब प्रदेश की सभी 11 सेंट्रल जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को रिहा किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व में जेल मुख्यालय कैदियों को रिहा करता था। अब राज्य सरकार की अनुशंसा पर कैदियों को रिहा किया जाएगा। लगभग 500 बंदियों को इस बार छोड़ा जा रहा है। सरकार पूर्व में 15 अगस्त, 26 जनवरी को कैदियों को छोड़ती थी। अब साल में 4 बार कैदियों को रिहा किया जाएगा। 2 अक्टूबर के अलावा अब 14 अप्रैल बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर भी बंदियों को आजाद किया जाएगा। सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर के अनुसार 52 कैदियों को छोडऩे का प्रस्ताव भोपाल भेजा गया है। 4 कैदी ऐसे भी हंै, जिनके मामले अपील में अटके हुए हैं, जिन्हें रिहाई का लंबा इंतजार करना पड़ेगा।


प्रदेश में 49 हजार कैदी
प्रदेश की 11 सेंट्रल तथा 50 जिला जेलों में 48 हजार 679 कैदी सजा काट रहे हैं। इनमें 15 हजार से ज्यादा कैदी आजीवन कारावास वाले हैं। 20 हजार 479 दंडित बंदी हैं, जिनमें 1066 महिलाएं भी हैं। बताया जा रहा है कि 28150 विचाराधीन कैदी हैं।

कैदियों को 72 रुपए पारिश्रमिक
जेल में सजा काट रहे कैदियों को 72 रुपए के हिसाब से प्रतिदिन पारिश्रमिक मिलता है, जो उन्हें जेल से रिहा होने पर दे दिया जाता है। इस बार भी 30-35 लाख रुपए सेंट्रल जेल में बंद बंदियों को रिहाई वाले दिन दिए जाएंगे।

Share:

Next Post

बेटों के मनमुटाव के चलते 90 साल की वृद्धा की हो गई आफत प्रशासन से लगाई गुहार, मिली राहत

Sun Sep 25 , 2022
इंदौर। पीडि़त बुजुर्ग का प्रशासन की शरण में आना जारी है। कल भी एक 90 वर्ष की वृद्धा ने रोते बिलखते हुए अपने दुख दर्द को बयां किया। अपनी समस्या लेकर वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं वृद्धा ने बताया कि उसके बड़े बेटे और बहू सहित पूरा परिवार गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते […]