img-fluid

अब झारखंड कांग्रेस में भी संकट! मंत्रियों से नाराज विधायक

April 08, 2022

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। न सिर्फ पंजाब बल्कि कई राज्यों में पार्टी को आंतरिक कलह का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में अब झरखंड की गठबंधन सरकार (Jharkhand’s coalition government) में शामिल कांग्रेस में भी अब आंतरिक कलह की आंधी तेज होने लगी है।
झारखंड की गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस में भी अब आंतरिक कलह जगह ले रही है। खबर है कि पार्टी के कम से कम 4 असंतुष्ट विधायकों ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए समय मांगा है। पार्टी नेता सरकार में शामिल कांग्रेस के चार मंत्रियों पर काम नहीं करने के आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस ने दिल्ली में बैठक आयोजित की थी, जिसमें झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेताओं को तलब किया गया था।



सूत्रों की माने तो जमताड़ा विधायक इरफान अंसारी के नेतृत्व में कम से कम चार विधायक राहुल गांधी से मिलने की तैयारी कर रहे हैं। अंसारी के अनुसार, वे पार्टी के पांच और विधायकों के संपर्क में हैं, जो दिल्ली में उनके साथ बैठक में शामिल होंगे। असंतुष्ट विधायकों उमाशंकर अकेला, नमन विक्सल कोंगारी, राजेश कछप और इरफान अंसारी की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है।
अंसारी ने आरोप लगाया है कि राज्य के मंत्रियों की तरफ से उनके दरकिनार किया जा रहा है और वे उनसे मिलने के लिए भी तैयार नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन की सरकार में कांग्रेस के चार मंत्री काम करने में असफल रहे हैं और इसलिए युवा नेताओं को मौका दिया जाना चाहिए।

Share:

  • Kabhi Eid Kabhi Diwali: ‘बच्चन पांडे’ के निर्देशक की सलमान की फिल्म से छुट्टी, पूजा हेगड़े के सिर पर भी तलवार

    Fri Apr 8 , 2022
    मुंबई। हिंदी सिनेमा में सबसे बड़े ब्रांड का तमगा खोने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार अपने करियर में अब थोड़ा समझ बूझ कर फिल्में साइन कर रहे हैं। करण जौहर की फिल्म ‘सेल्फी’ की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश में डेरा डाले अक्षय के इन संकेतों का असर यहां मुंबई में उनकी पिछली फिल्म ‘बच्चन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved