img-fluid

अब न्यूनतम तापमान लुढ़का

February 06, 2021

भोपाल। उत्तरी राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश पर सक्रिय हो गया है। कुछ स्थानों पर बौछारें पडऩे और हवा का रुख उत्तरी होने से तापमान में गिरावट होने लगी है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले 6.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को रीवा, सागर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का सिलसिला शुरू होने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्रीसे.कम रहा। साथ ही गुरुवार के अधिकतम तापमान (31.4 डिग्री सेल्सियस) के मुकाबले 6.3 डिग्रीसे. कम रहा। भोपाल के अलावा पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि गुना और ग्वालियर, में बौछारें पड़ी हैं। आसमान में बादल छाए रहने और हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी होने से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। शनिवार से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढऩे लगा है। प्रेरित चक्रवात उत्तर-पूर्वी मप्र पर सक्रिय है। साथ ही इस सिस्टम से लेकर विदर्भ तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है। इस सिस्टम के कारण शनिवार को पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं बरसात होने की संभावना है। हवा का रुख उत्तरी होने से अब न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है।

Share:

  • आम बजट में आत्मनिर्भरता, गांव व किसानों की मजबूती का संदेश

    Sat Feb 6 , 2021
    – मृत्युंजय दीक्षित कोरोना महामारी के महासंकट के बाद केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का बजट बहुत सराहनीय व साहसिक बजट माना जा रहा है। शेयर बाजार में बजट का शानदार स्वागत किया जा रहा है। इससे पता चल रहा है कि यह बजट स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से विकास का बजट है। यह देश के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved