भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अब अफसरों की पत्नियां करेंगी स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की ब्रॉडिंग

  • मुख्यमंत्री ने किया ‘आइसेवा’ की वेबसाइट का लोकार्पण

भोपाल। प्रदेश में अब महिला स्वयं सहायता समूहों (women self help groups) के उत्पादों की ब्रॉडिंग का काम महिलाओं के समूह आईसोवा द्वारा की जाएगी। आईसोवा आईएएस अफसरों (IAS officers) की पत्नियों का समूह हैं। जो समाज सेवा के क्षेत्र में काम करता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने आईसोवा की वेबसाइट (Web site) का लोकार्पण किया है। साथ ही मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह (Sadhna Singh) ने आईसोवा की ई-मैगजीन (E-Magzine) विस्तार का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आइसोवा वेबसाइट (isowa website) से महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग करे तो उन्हें अच्छा बाजार उपलब्ध हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संकट काल में ‘आइसोवा’ (isowa) की सदस्यों ने समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। वे न केवल घर से भोजन बनाकर लोगों को खिलाती थीं अपितु, अन्य कई प्रकार से समाज की सेवा भी करती थी। आइसोवा की अध्यक्ष श्रीमती सिमरन बैंस (Chairman Smt. Simran Bains) ने कहा कि कोविड के दौरान आइसोवा ने समाज सेवा की गतिविधियाँ संचालित कीं। इनमें मरीजों का नि:शुल्क इलाज, फूड पेकेट्स का वितरण, बच्चों के लिए ऑनलाइन कम्प्यूटर क्लासेस का आयोजन आदि गतिविधियाँ की गईं। आइसोवा की सचिव श्रीमती सीमा सुलेमान ने बताया कि आइसोवा निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। कोविड सहायता के लिए संगठन ने 10 लाख रूपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी।

मेरी सफलता के पीछे मेरी पत्नी का हाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण मेरे जीवन का एक प्रमुख उद्देश्य है। अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत से ही मैं बेटियों और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रहा हूँ। जब मैं विदिशा सांसद था, तब मैंने कई बेटियों को गोद लिया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सही है कि हर पुरूष की सफलता के पीछे महिला का हाथ होता है। मेरी सफलता की पीछे भंी मेरी पत्नी का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने हर कार्य में मेरा सहयोग किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइसोवा निरंतर समाज सेवा के कार्य करता रहता है। दूसरों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। जीता वो है जो देश, समाज एवं ओरों के लिए कार्य करता है।

मेरी सफलता के पीछे मेरी पत्नी का हाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण मेरे जीवन का एक प्रमुख उद्देश्य है। अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत से ही मैं बेटियों और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रहा हूँ। जब मैं विदिशा सांसद था, तब मैंने कई बेटियों को गोद लिया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सही है कि हर पुरूष की सफलता के पीछे महिला का हाथ होता है। मेरी सफलता की पीछे भी मेरी पत्नी का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने हर कार्य में मेरा सहयोग किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइसोवा निरंतर समाज सेवा के कार्य करता रहता है। दूसरों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। जीता वो है जो देश, समाज एवं ओरों के लिए कार्य करता है।

Share:

Next Post

राज्यसभा सांसद संपतिया उइके ने Railway Minister से की मुलाकात

Sat Jul 24 , 2021
भोपाल। राज्यसभा सांसद संपतिया उइके ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मंडला जिले में रेल सेवाओं के विस्तारीकरण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने रेल मंत्री को बताया कि रेल सेवा न होने से जिलेवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाराजपुर मंडला से नैनपुर तक का रेल […]