img-fluid

IMPS से पैसे भेजने में नहीं होगा अब झंझट, बैंक शुरू करने जा रहे नई सर्विस

October 18, 2023

नई दिल्ली: IMPS का इस्तेमाल कर एक खाते से दूसरे खाते में पैसे भेजने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब आप जल्द ही केवल फोन नंबर और अकाउंट नंबर डालकर ही आईएमपीएस से ट्रांसफर कर सकते हैं. अभी तक इसके जरिए पैसा भेजने के लिए अकाउंट नंबर के साथ, बैंक का नाम और IFSC कोड देना होता है. IMPS से आप 5 लाख रुपये तुरंत किसी और के अकाउंट में डाल सकते हैं.

यह एक रियल टाइम पेमेंट सेवा है जो चौबीसो घंटे और सातों दिन काम करती है. यह सेवा नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा उपलब्ध कराई जाती है जिसके जरिए आप तुरंत ही पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं. IMPS के जरिए 2 तरह की पेमेंट की जाती है. पहली है व्यक्ति से अकाउंट. इसमें आपको रिसीवर का अकाउंट नंबर, बैंक का नाम और आईएफएससी कोड देना होता है. दूसरा होता है व्यक्ति से व्यक्ति. इसमें आपको रिसीवर का मोबाइल नंहर और मोबाइल मनी आइडेंटिफायर (MMID) देना होता है. MMID बैंक द्वारा जारी 7 अंकों की संख्या होती है जो मोबाइल बैंकिंग के एक्सेस के लिए दी जाती है.


  • दूसरे तरीके में भले ही कम डिटेल देनी होती है लेकिन इसमें दोनों पार्टी के MMID की जरूरत होती है. यह सबको नहीं पता होती या हर कोई बैंक से ये आईडी नहीं लेता है. नए तरीके से अब पैसा भेजना काफी आसान हो जाएगा. नए फीचर में आपको MMID की जगह पर बस फोन नंबर और बैंक का नाम देना होगा. IMPS से बगैर बेनिफिशियरी को ऐड किये 5 लाख रुपये तक का अमाउंट भेज सकते हैं. हालांकि, बैंकों ने अभी इस नए फीचर को जोड़ा नहीं है.

    खबरों की मानें तो IMPS सेवा में बेनिफिशियरी वैलिडेशन सर्विस भी जोड़ी जाएगी. इससे पैसे भेजने वाला यह देख पाएगा कि वह जिसे पैसे भेज रहा है उसका अकाउंट नंबर सही है या नहीं. इसके लिए बैंक के रिकॉर्ड्स का सहारा लिया जाएगा.

    आईएमपीएस से लेनदेन करने के लिए आपको पहले आपको मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन पूरा करना होता है. इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और बैंक की ब्रांच से लेनदेन के लिए इसकी कोई जरूरत नहीं होती है. अगर आपको पैसे रिसीव करने हैं तो आपको MMID नंबर लेना होगा. इसे आपको पैसे भेजने वाले को देना होगा. अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो आपको बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड उन्हें देना होगा.

    Share:

  • नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स से धर्मशाला में 'जियोग्राफिकल मिस्टेक', जानिए क्या किया ऐसा

    Wed Oct 18 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Dehli) । नीदरलैंड (Netherlands)के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने मंगलवार को धर्मशाला (Hospice)में आईसीसी विश्व कप 2023 के मैच में साउथ अफ्रीका (South Africa)को हराने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन (presentation)सेरेमनी में एक बड़ी गलती कर दी। ये एक जियोग्राफिकल मिस्टेक थी, जिसे देखकर बहुत से लोग चौंक गए होंगे। मंगलवार (17 अक्टूबर) […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved