बड़ी खबर

OBC का देश में कोई भविष्य नहीं….जातीय जनगणना राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का आज 36वां दिन है। यह यात्रा वाराणसी (Varanasi) के बाद अब तीर्थराज प्रयागराज (Teerthraj Prayagraj) पहुंच गई है। यहां लक्ष्मी तिराहे पर राहुल ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शिक्षक भर्ती और पेपर लीक मामले (Teacher recruitment and paper leak cases) के पीड़ित छात्र भी पहुंचे। इस दौरान राहुल ने पेपर लीक मामले के एक पीड़ित को मंच पर बुलाया और पूछा कि अब तक पढ़ाई पर कितना पैसा खर्च कर दिया। इस पर पीड़ित ने बताया कि मेरे पिताजी ने लाखों रुपये खर्च कर दिए हैं।

कांग्रेस सांसद ने छात्र से पूछा किस वर्ग से आते हो? छात्र ने कहा- ओबीसी। इस पर उन्होंने कहा कि देश में 73 परसेंट आदिवासी, दलित और पिछड़े हैं। आप पिछड़े वर्ग के हो तो आपका इस देश में कोई भविष्य नहीं है। राहुल गांधी ने ओबीसी छात्र से कहा कि आप 73 परसेंट है। इस देश के 90 सबसे महत्वपूर्ण IAS अधिकारियों में महज तीन आपके वर्ग से आते हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर मीडिया को निशाने पर लिया और कहा कि ओबीसी से मीडिया में कोई नहीं आता।


राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, लेकिन उद्योगपतियों का 14 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। इसीलिए हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में न्याय शब्द डाल दिया। पेपर लीक होना आपके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि आपका हथियार जातीय जनगणना है। आपको पता लगाना होगा कि आपकी आबादी कितनी है और आपकी भागीदारी कितनी है। सरकार आपको भूखा मार देगी। इसलिए आपको अपना हक लेना होगा। जातीय जनगणना देश का एक्सरे है। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Share:

Next Post

18 फरवरी की 10 बड़ी खबरें

Sun Feb 18 , 2024
1. जैन समाज के भगवान आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने ली समाधि जैन समाज (Jain society) के वर्तमान के महावीर कहे जाने वाले आचार्य विद्यासागर महाराज (Acharya Vidyasagar Maharaj) ने देह त्याग दी और पूरी विधि के साथ समाधि ली. आपको बता दें कि रात 2.35 बजे उनकी देह इस संसार को छोड़ चुकी थी. […]