img-fluid

बंगाल की खाड़ी में ‘ओशन विनर’ जहाज डूबा: 24 में से 22 सदस्य लापता, कोस्ट गार्ड और नौसेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

August 23, 2026

नई दिल्ली. ओडिशा (Odisha) के तट के पास बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज MV ओशन विनर (Ocean Winner) शनिवार को संपर्क टूटने के बाद डूब गया. जहाज में 24 क्रू सदस्य सवार थे. इनमें 20 चीनी नागरिक, म्यांमार के तीन नागरिक और बांग्लादेश का एक नागरिक शामिल था. भारतीय तटरक्षक (Indian Coast Guard) बल ने अब तक दो लोगों को बचा लिया है, जबकि बाकी क्रू सदस्यों (Crew members) की तलाश जारी है.

भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, जहाज डूबने से पहले MV ओशन विनर से संपर्क टूटने की जानकारी मिली थी. अधिकारियों ने बताया कि जहाज ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर डूबा.


  • यह जहाज 20 अगस्त की रात ओडिशा के पारादीप तट से रवाना हुआ था और सिंगापुर जा रहा था. शुरुआत में कितने क्रू सदस्यों को बचाया गया, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं थी. बाद में तटरक्षक बल ने पुष्टि की कि दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

    बचाव अभियान जारी है
    जहाज से संपर्क टूटने और उसके डूबने के बाद भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया. आसपास मौजूद अन्य जहाजों को भी अलर्ट किया गया है और लापता क्रू सदस्यों की तलाश में मदद करने के लिए कहा गया है. बचाव अभियान का मुख्य उद्देश्य बाकी क्रू सदस्यों का पता लगाना और उनकी स्थिति की जानकारी हासिल करना है. जहाज किन परिस्थितियों में डूबा, इसकी सही वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है.

    तटरक्षक बल के अनुसार, MV ओशन विनर में कुल 24 क्रू सदस्य सवार थे. पारादीप से करीब 240 समुद्री मील दूर जहाज के डूबने के बाद तटरक्षक बल, नौसेना और आसपास के जहाज बचाव अभियान में जुटे हैं. अब तक दो लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि बाकी क्रू सदस्यों की तलाश जारी है. जहाज डूबने की परिस्थितियों और लापता लोगों की स्थिति को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है.

    Share:

  • MP: छिंदवाड़ा NICU अग्निकांड में 1 बच्ची की मौत, 2 झुलसे बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

    Sun Aug 23 , 2026
    छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल (Chhindwara District Hospital) के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (Special Newborn Care Unit) में शनिवार तड़के वार्मर मशीन में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस दुखद घटना में झुलसे तीन नवजात शिशुओं में से एक बच्ची ने जबलपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved