देश

OMG! सहेली के लिए युवती ने बदला लिया अपना जेंडर

प्रयागराज। कहते हैं कि इंसान प्‍यार में पालग हो जाता है और इंसान किस हद तक जा सकता है कहा नहीं जा सकता है। इसका जीता जागता उदाहरण है उत्तर प्रदेश के प्रायगराज (Prayagraj) का जहां दो लड़कियों पर प्यार का ऐसा परवान चढ़ा कि एक लड़की ने अपना जेंडर ही बदलाव दिया और वो लड़की से लड़का बन गई। यहां डॉक्टरों की एक टीम ने आपरेशन कर लड़की का जेंडर ही बदल दिया। लिंग परिवर्तन का सफल ऑपरेशन एसआरएन अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन की देखरेख में 14 जून को किया गया। ऑपरेशन से 20 वर्षीय स्नातक छात्रा सुधा अब कैलाश (बदला हुआ नाम) बन गई है। अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई है लेकिन हार्मोनल दवाइयां अभी चलती रहेंगी।



इस पूरी आपरेशन के बारे में डॉ. मोहित जैन ने बताया कि ऑपरेशन से पहले लड़की की मनोचिकित्सक से जांच कराई गई। वह शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ, प्रसन्न थी, लेकिन वह लड़की रहते हुए आत्मिक सुख की अनुभूति नहीं कर रही थी। इसलिए उसकी इच्छा के अनुसार लिंग परिवर्तन किया गया। ऑपरेशन के प्रथम चरण में स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की ओर से स्तन और गर्भाशय निकाला गया। इसके बाद उसे लड़की से लड़का बनाने की प्रक्रिया का अगला चरण शुरू हुआ।

इससे पहले मेरठ में भी मेडिकल के डॉक्टरों ने ऐसे कई केस में सफल ऑपरेशन किया है। एक लड़की ने अपने माता-पिता की मदद और अपनी चार बहनों का ध्यान रखने के लिए अपना सेक्स चेंज ऑपरेशन करवाया और अब लड़का बनकर जिंदगी बिता रही है।

Share:

Next Post

जलजमाव वाले कई इलाकों में लाइनों की तोडफ़ोड़, बारिश में फिर होगी फजीहत

Mon Jun 27 , 2022
10 से ज्यादा स्थानों पर लाइन डालकर अलग-अलग कार्य किए, कई छोटी लाइनों को बड़ी लाइनों में जोड़़ दिया इन्दौर। जलजमाव वाले क्षेत्रों में पिछले आठ दस दिनों से सुधार कार्य के साथ-साथ कई लाइनों में तोडफ़ोड़  कर वहां नई लाइनें जोड़ दी गई हैं, जिससे जलजमाव की दिक्कत तो दूर होगी, लेकिन आने वाले […]