img-fluid

सर्दियों में डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड, बीमारियों से रहेंगे कोसो दूर

November 04, 2026

नई दिल्ली। सर्दी का मौसम आते ही लोगों का लाइफस्टाइल एकदम से चेंज हो जाता है। कड़कड़ाती (freezing cold) ठंड से शरीर को बचाने के लिए लोग ऊनी कपड़ों को सहारा लेते हैं। इसके बावजूद, जरा सी हवा बदन के सारे रोंगटे खड़े कर देती है। ऐसे में सर्दियों में मिलने वाली कुछ खास चीजें कड़कड़ाती ठंड से हमारा बचाव करती हैं। ये चीजें ना सिर्फ आपके शरीर को गर्म रखेंगी, बल्कि सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व (Nutrients) भी देंगी। इन सुपरफूड को खाने से सर्दी में बीमारी पड़ने की संभावना भी कम रहती है।

शकरकंद-
शकरकंद (Sweet potato) सर्दियों में मिलने वाले किसी तोहफे से कम नहीं है। इसमें मौजूद कैलोरी और हाई न्यूट्रिएंट्स से शरीर को जबरदस्त एनर्जी मिलती है। शकरकंद फाइबर, विटामिन-ए और पोटेशियम का अच्छा स्रोत मानी जाती है। इसका नियमित रूप से सेवन कब्ज, इम्यूनिटी और इन्फ्लेमेशन (immunity and inflammation) से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।

शलगम और उसके पत्ते-
स्टार्च से भरपूर शलगम में एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) पाया जाता है जो कैंसर जैसी भंयकर बीमारी का जोखिम कम करता है। यह विटामिन-के और विटामिन-ए का भी अच्छा स्रोत होती है। एक्सपर्ट कहते हैं कि शलगम के पत्ते हमारी ओवरऑल कार्डियोवस्क्यूलर हेल्थ (Overall Cardiovascular Health) के लिए अच्छे होते हैं। यह हड्डियों को मजबूत करते हैं और डाइजेशन को भी दुरुस्त करते हैं।

खजूर-
सर्दियों में मिलने वाला खजूर एक लो फैट फूड है जो वजन बढ़ने (weight gain) की समस्या पैदा नहीं होने देता। न्यूट्रिएंट्स का पावर हाउस (power house) खजूर जिम जाने वाले वाले लोगों के लिए बेहतरीन चीज है। इसे डेली डाइट में खाने से सर्दियों में शरीर गर्म रहता है।



  • बादाम-अखरोट
    बादाम और अखरोट की बैलेंस डाइट हमारे नर्वस सिस्टम को एक्टिव रखती है। इंसुलिन प्रोसेस को बेहतर करती है और दिल की सेहत में भी सुधार लाती है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acid) कंटेंट हमारी सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। इसके लिए आप खुबानी का भी सेवन कर सकते हैं।

    रागी–
    सर्दियों में रागी भी हमारी सेहत को बड़ा फायदा पहुंचाती है। अगर आप वीगन डाइट पर है तो शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए रागी को चुन सकते हैं। इसके अलावा, रागी ना सिर्फ डायबिटीज को कंट्रोल करती है, बल्कि एनीमिया में भी राहत पहुंचाती है। यह इंसोमेनिया, एन्जाइटी और डिप्रेशन में भी बड़ी कारगर है।

    बाजरा-
    बाजरा गुड फैट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें मौजूद हाई आइरन एनीमिया में जबरदस्त फायदा देता है। इसका नियमित रूप से सेवन हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करता है। आप बाजरे के लड्डू या बाजरे की रोटी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

    नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल चिकित्‍सक की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी सवाल या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • धार : सहकारी समिति प्रबंधक के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 20 साल की नौकरी, आय से 271.46% अधिक संपत्ति

    Wed Nov 4 , 2026
    इंदौर. इंदौर लोकायुक्त (Lokayukta) की टीम ने धार (Dhar) जिले में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक (cooperative society manager) शेरसिंह ठाकुर (Sher Singh Thakur) के तीन ठिकानों पर बुधवार, 4 नवंबर 2026 को सुबह एक साथ छापा मारा है। कार्रवाई की मुख्य बातें: • आय से अधिक संपत्ति: करीब 20 साल के सेवाकाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved