भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

शिवराज का संकल्प पूरा होने पर भाजपा ने आज प्रदेश भर में किया वृक्षारोपण

  • पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के वृक्षारोपण के संकल्प का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी आज प्रदेश भर में वृक्षारोपण कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से वृक्षारोपण करने का आह्वान किया है। शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने प्रतिदिन पौधारोपण का जो संकल्प लिया था वह सामान्य संकल्प नहीं था। उन्होंने पूरे वर्ष प्रतिदिन वृक्षारोपण करके यह साबित किया है कि वे पर्यावरण को लेकर अपनी संकल्प शक्ति के धनी व्यक्ति है। उन्होंने पर्यावरण के संवर्धन और संरक्षण की दिशा में जो प्रेरक और अद्वितीय कार्य किया है वैसे उदाहरण दुनिया में कम ही मिलते हैं। यद्यपि गत 19 फरवरी को मुख्यमंत्री के प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प का एक वर्ष पूर्ण हुआ था, लेकिन उस दिन मुख्यमंत्री कोविड पॉजिटिव थे, इसलिए उस दिवस के उपलक्ष्य में आज 24 फरवरी को प्रदेश भर में वृक्षारोपण के इस अभियान को पार्टी ने हाथ में लिया है। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि वे अपने-अपने स्थानों पर वृक्षारोपण कर उन वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन के पुख्ता प्रबंध भी करें। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री जी का यह संकल्प हम सभी को पर्यावरण के प्रति संकल्पबद्ध होने का मार्ग प्रशस्त करता है।

Share:

Next Post

विभा पटेल हो सकती हैं महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष

Thu Feb 24 , 2022
पार्टी हाईकमान ने दो महीने पहले घोषित कार्यकारिणी को भंग किया भोपाल। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने डेढ़ महीने पहले घोषित प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। साथ ही महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जायसवाल को पद से हटा दिया है। ऐसे में प्रदेश में महिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए एक […]