नवादा। नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के महुडर गांव में बुधवार की अहले सुबह खलिहान में अचानक आग लग जाने से लगभग एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की धान की फसल जलकर राख हो गया। किसान बिंदेश्वर महतो एवं नरेश साव ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग तीन बजे अचानक उनके खलिहान में रखे धान के पुंज में आग लग जाने से उनका फसल जलकर राख हो गया। किसान के अनुसार ऐसी सम्भावना जताई जा रही है कि किसी ने दुश्मनी से उसके खलिहान में आग लगा दी है। आगजनी की घटना के बाद किसान एवं उनके परिवार में काफी मायूषी है।©2025 Agnibaan , All Rights Reserved