देश राजनीति

विपक्ष Maharashtra government गिराने का प्रयास कर रहा है: जयंत पाटील

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील (Jayant Patil) ने विपक्ष (Opposition) पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सरकार बनाने की जल्दबाजी है। इसी वजह से विपक्ष हर मुद्दे पर सरकार पर हमेशा अनर्गल आरोप लगा रहा है। इस समय भी जो आरोप विपक्ष ने लगाया है, उसकी जांच हो रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई में राकांपा मंत्रियों की बैठक के बाद जयंत पाटील पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इससे पहले विपक्ष पालघर साधु हत्याकांड हो या अन्य मामले सरकार आरोप लगाता रहा है। हालांकि जांच के बाद सभी जगह कुछ अलग ही सामने आया है। जयंत पाटील ने कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास जिलेटिन की छड़ें मिलने की जांच राज्य सरकार ने एंटी टेरोरिस्ट स्क्वायड को सौंपा था लेकिन इस मामले की जांच एनआईए करने लगी। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। महाविकास आघाड़ी सरकार का कोई भी सहयोगी पक्ष दोषी को बचाने का प्रयास नहीं कर रहा है।

जयंत पाटील ने कहा कि विधानसभा ने नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा था कि उनके पास मनसुख हिरेन का सीडीआर है। देवेंद्र फडणवीस को सीडीआर जांच कर रही संस्थाओं को देना चाहिए, इससे जांच में मदद मिलेगी। इससे पहले राज्यसभा सदस्य नारायण राणे ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की थी। इस बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जयंत पाटील ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के नियम हैं। राज्य सरकार ने किसी भी मामले में कहीं कोताही नहीं की है। जयंत पाटील ने कहा कि जब से राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार अस्तित्व में आई है, तब से विपक्ष सरकार गिराने का प्रयास कर रहा है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

BJP's plans का जनता पर अब कोई असर नहीं होने वाला : Akhilesh

Tue Mar 16 , 2021
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश होने लगा है। प्रभावित करने के लिए तथाकथित योजनाओं का जनसामान्य पर अब उसका कोई असर नहीं होने वाला है। 2022 से पहले समय रहते भाजपा का चरित्र, चाल और चेहरा सभी की पहचान में आ […]