भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

चुनावों की वजह से आगे खिसकेंगे संगठन चुनाव

  • भाजपा में जुलाई से शुरू होने थी चुनाव की प्रक्रिया

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में दो महीने बाद शुरू होने वाली संगठन चुनाव की प्रक्रिया अब आगे खिसकेगी। क्योंकि पार्टी अब निकाय चुनाव में कूदने की तैयारी में है। इसको लेकर भाजपा में बैठकों का दौर जारी है। संगठन स्तर पर नेताओं के दौरे भी तय कर दिए हैं। नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को देखते हुए पार्टी ने सभी प्रकोष्ट, मोर्चों में भी तैनाती कर दी है।



भाजपा एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें संगठन चुनाव की प्रक्रिया होती है। इस बार बूथ स्तर से संगठन चुनाव की प्रक्रिया जुलाई-महीने से शुरू होने वाली थी। जो नवंबर-दिसंबर तक पूरी होती। इस बीच बूथ, मंडल एवं जिलाध्यक्षों तक के चुनाव होना है। इसी साल नवंबर 2022 में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। यदि संगठन चुनाव की प्रक्रिया समय पर पूरी होती है तो साल के आखिरी तक मप्र भाजपा अध्यक्ष का नया कार्यकाल मिलता। संगठन सूत्रों के अनुसार मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा केा ही दूसरी बार भाजपा प्र्रदेशाध्यक्ष की कमान मिल सकती है। इस साल के आखिरी तक वीडी शर्मा करीब पौने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लेंगे। हालांकि ने फरवरी 2020 में भाजपा में नए प्रदेशाध्यक्ष बने थे। पार्टी हाईकमान ने उन्हें राकेश सिंह को हटाकर मप्र भाजपा की कमान सौंपी थी। पिछली बार संगठन चुनाव राकेश सिंह के कार्यकाल में ही हुए थे। राकेश सिंह अध्यक्ष रहते कई जिलों में जिलाध्यक्ष तक नियुक्ति नहीं कर पाए थे।

जून तक चुनाव निपटे तो समय पर होंगे संगठन चुनाव
भाजपा संगठन सूत्रों के अनुसार यदि मप्र राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश में 30 जून तक पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी करा लेता है तो फिर भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया समय से शुरू होगी। भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव एवं 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव को देखते हुए की जाएगी।

Share:

Next Post

गर्मी से मिली हल्की राहत

Wed May 18 , 2022
आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा, मध्य जून तक मानसून आने के आसार भोपाल। मध्य प्रदेश में लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल गई है। आने वाले दिनों में तापमान में दो से चार फीसदी की कमी होने के आसार हैं। अंडमान निकोबार में निर्धारित समय से पहले मानसून आने के चलते प्रदेश […]