
हैदराबाद: हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने एक कविता के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. इस कविता को उन्होंने एक चुनावी जनसभा के दौरान मंच से पाठ किया है.
बहुत ही मजाकिया अंदाज में लिखी गई इस कविता में पीएम नरेंद्र मोदी के वैवाहिक जीवन से लेकर उनके चाय बेचने, विदेश दौरे, मंगलसूत्र वाले बयान पर तंज कसा गया है. ओवैसी ने कविता पाठ करते हुए यह भी साफ किया कि यह उनकी कविता नहीं है बल्कि पहलवान हरि सिंह नाम के व्यक्ति ने लिखी है.
NRC bolke humko darata? Hau re…!! pic.twitter.com/OWPkzu3S33
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) May 3, 2024
असदुद्दीन ओवैसी ने मोबाइल में देखकर कविता पढ़नी शुरू की और सभा में मौजूद लोगों को दोहराने को कहा. इसमें पीएम मोदी पर मां-बाप की अनदेखी, शादी के बाद पत्नी से अलग रहने पर सवाल खड़े किए गए हैं. इतना ही नहीं कांग्रेस के घोषणा पत्र के जरिए मंगलसूत्र छीनने वाली बात का भी जिक्र है और आरोप लगाया गया है कि पीएम मोदी ने झूठ बोला है.
उनके विदेश दौरे पर भी सवाल खड़े किए गए हैं और कविता के अंतिम पंक्ति में उनकी औकात को लेकर भी कहा गया है, “अपनी औकात भूल गया हउ रे.” असदुद्दीन ओवैसी की ओर से बोली गई इस कविता के बीच में यह भी है कि हिंदू मुस्लिम को देश में लड़ाया जा रहा है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved