img-fluid

‘पद्मावत’ विवाद: स्वरा भास्‍कर की जुबान काटने पर एक करोड़ का इनाम

September 03, 2026

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ (Padmaavat) में दिखाए गए जौहर के दृश्य को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) की टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। स्वरा ने जौहर को महिमामंडित किए जाने पर सवाल उठाए थे। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना हुई और अब आगरा में उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन भी किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अभिनेत्री के पोस्टर जलाए और उन्हें पैरों तले रौंदकर अपना विरोध जताया।

योगी यूथ ब्रिगेड ने किया प्रदर्शन

मंगलवार को ‘योगी यूथ ब्रिगेड’ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। संगठन ने रानी पद्मावती और जौहर करने वाली अन्य राजपूत महिलाओं के साहस और बलिदान पर सवाल उठाने के लिए स्वरा भास्कर की आलोचना की।

अजय तोमर ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री को उस दौर की ऐतिहासिक परिस्थितियों की पर्याप्त समझ नहीं है। प्रदर्शन के दौरान स्वरा भास्कर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया।

स्वरा की जीभ काटने पर 1.51 लाख रुपये के इनाम का ऐलान

विरोध-प्रदर्शन के दौरान कुंवर अजय तोमर ने स्वरा भास्कर की जीभ काटने वाले व्यक्ति को 1.51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। यह बयान प्रदर्शन के दौरान दिया गया।

31 अगस्त को शुरू हुआ था विवाद

स्वरा भास्कर ने 31 अगस्त को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि जौहर को सम्मान और गौरव के कार्य के रूप में दिखाने से दुष्कर्म पीड़िताओं के बीच किस तरह का संदेश जा सकता है।

स्वरा ने यह सवाल भी उठाया कि क्या किसी महिला की पवित्रता को उसकी जिंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।


  • सफाई में बोलीं- मैंने रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा

    विवाद बढ़ने के बाद स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने रानी पद्मावती या जौहर करने वाली अन्य महिलाओं को कायर नहीं कहा था।

    अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी चिंता इस बात को लेकर थी कि आधुनिक फिल्मों में किन घटनाओं और विचारों को महिमामंडित किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि दुष्कर्म की पीड़िता को कभी ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि जीवित बच जाने की वजह से वह कम साहसी है।

    ‘पद्मावत’ के लेखक प्रकाश कपाड़िया ने क्या कहा?

    विवाद के बीच फिल्म ‘पद्मावत’ के लेखक प्रकाश कपाड़िया ने भी फिल्म में जौहर के चित्रण को लेकर अपनी बात रखी। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि फिल्म को रिसर्च और इतिहास की किताबों में दर्ज तथ्यों के आधार पर बनाया गया था।

    कपाड़िया के मुताबिक, हर व्यक्ति किसी फिल्म को अपने तरीके से समझ सकता है, लेकिन फिल्म में जौहर समेत जो घटनाएं दिखाई गईं, वे उस दौर की परिस्थितियों का हिस्सा थीं। उन्होंने इसे उस समय की ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति बताया।

    रिलीज से पहले भी भारी विवादों में रही थी फिल्म

    संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। फिल्म में कथित ऐतिहासिक छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए कई जगह विरोध-प्रदर्शन हुए और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठी थी।

    विवाद के बीच फिल्म का नाम ‘पद्मावती’ से बदलकर ‘पद्मावत’ किया गया। तमाम विरोध के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने में कामयाब रही।

    585 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘पद्मावत’ ने दुनियाभर में 585 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म की रिलीज के वर्षों बाद एक बार फिर इसके जौहर दृश्य को लेकर स्वरा भास्कर की टिप्पणी ने बहस छेड़ दी है।

    Share:

  • थाईलैंड पहुंचे 5,000 अमेरिकी सैनिक, 200 दिन बाद मिलेगा आराम

    Thu Sep 3 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) में करीब 200 दिनों तक लंबे और चुनौतीपूर्ण मिशन के बाद अमेरिकी नौसेना (West Asia) का USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर (USS Abraham Lincoln aircraft carrier) बुधवार सुबह थाईलैंड (Thailand) पहुंच गया। जहाज के साथ करीब 5,000 अमेरिकी नाविक और मरीन भी थाईलैंड पहुंचे हैं। लंबे समुद्री मिशन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved