img-fluid

हरकतें ही ऐसी हैं; स्वरा भास्कर संग लड़ाई में शहजाद पूनावाला को पटके जाने पर AAP

September 29, 2026

नई दिल्‍ली। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ की शुरुआत होते ही काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। शो के एक प्रोमो में बहस के दौरान कंटेस्टेंट सिवेत तोमर (Sivet Tomar) ने शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) को जमीन पर पटक दिया और हाथापाई करते दिखे। बीच-बचाव के लिए स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) भी दौड़ीं। वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो के वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने भी चुटकी ली है। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि शहजाद की हरकतें ही ऐसी हैं।

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा कि लोगों को इस बात की भी परवाह नहीं होती कि किसी को पीटने पर उन्हें अयोग्य ठहराया जा सकता है। वे बस ऐसा कर ही बैठते हैं। शहजाद पूनावाला की हरकतें ही कुछ ऐसी हैं, चाहे वह भाजपा दफ्तर में हों या टीवी पर…

लोग इस बात की परवाह भी नहीं करते की पीटने पर disqualify हो सकते हैं, बस पीट देते हैं। शहज़ाद की हरकतें ही ऐसी हैं। चाहे भाजपा दफ़्तर के अंदर या TV पर। pic.twitter.com/y9dawR6hFG



  • टीवी डिबेट में दमदारी से रखते रहे हैं भाजपा का पक्ष
    शहजाद पूनावाला पूर्व में भाजपा के प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनको अक्सर गर्मागर्म टीवी डिबेट में भाजपा का दमदारी से पक्ष रखते हुए देखा जाता था। वह विपक्षी दलों के प्रवक्ताओं के निशाने पर रहते रहे हैं। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने रियलिटी शो के वीडियो सामने आने के बाद शहजाद पूनावाला पर तंज कसा है।

    पिछले महीने छोड़ दी थी भाजपा
    बता दें कि पिछले महीने शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने इस्तीफे का पत्र पोस्ट किया था। इस लेटर में लिखा था कि उन्होंने व्यक्तिगत और आर्थिक परिस्थितियों के कारण भाजपा में सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बिना किसी शर्त के इस्तीफा दिया है। उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से इस्तीफा तुरंत स्वीकार नहीं करने और फैसले पर पुनर्विचार करने के सुझाव पर वह काफी भावुक हैं।

    लेटर में निजी क्षेत्र में काम करने के दिए थे संकेत
    शहजाद पूनावाला ने 31 जुलाई को ही ‘एक्स’ पर अपना ‘बायो अपडेट’ किया था। इसमें भाजपा का कोई जिक्र नहीं था। तब से ही उनके भाजपा छोड़ने की अटकलें लगने लगी थीं। उन्होंने कहा था कि आपात आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण वह निजी क्षेत्र में काम करेंगे। उन्होंने साफ कर दिया था कि वह व्यवस्था से अलग हो रहे हैं विचार से नहीं। वह प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के कार्यों का समर्थन करते रहेंगे।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved