img-fluid

Pakistan : खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा फिदायीन हमला, थाने को निशाना बनाकर उड़ाया, 5 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 की मौत

August 03, 2026

नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa)  प्रांत में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ. स्वात जिले के काबल टाउन में शांति मार्च (Peace March) के दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह धमाका आत्मघाती हमला लग रहा है, हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


  • क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (RPO) मलकंद ने बताया कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित स्वात में काबल पुलिस स्टेशन के पास अमन पासून शांति रैली के दौरान एक संदिग्ध आत्मघाती धमाका हुआ है. धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. इस भीषण विस्फोट में 5 पुलिसकर्मियों और 9 नागरिकों की जान चली गई, जबकि 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

    शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इस हमले का मुख्य निशाना पाकिस्तानी पुलिसबल ही था और घटना के बाद से सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है.

    दरअसल, यह मार्च स्वात अमन जिरगा नाम की स्थानीय आदिवासी परिषद ने आयोजित की थी. पिछले कुछ महीनों में इस इलाके में सुरक्षा हालात काफी बिगड़े हैं, जिसे देखते हुए लोगों ने शांति की मांग को लेकर यह मार्च निकाली थी. मार्च में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगा रहे थे और इलाके में अमन बहाल करने की अपील कर रहे थे. इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई.

    धमाके की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गए. रेस्क्यू टीमों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया. पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है ताकि जांच की जा सके और स्थिति को काबू में रखा जा सके.

    स्वात पुलिस ने बताया कि मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल इस हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है. लेकिन जिस तरह से शांति मार्च को निशाना बनाया गया, उससे इलाके में डर और तनाव का माहौल है.

    स्थानीय लोग पहले से ही सुरक्षा के मुद्दे को लेकर चिंतित थे और यह हमला उनकी चिंता को और बढ़ा देगा. प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा और कड़ी करने के आदेश दिए हैं.

    Share:

  • सफदरजंग अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, दुनिया में पहली बार सीने की हड्डी काटे बिना बदला दिल का वाल्व

    Mon Aug 3 , 2026
    नई दिल्ली। राजधानी के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) के डॉक्टरों (Doctors) ने रोबोटिक तकनीक (Robotic technology) की मदद से एक जटिल हृदय सर्जरी (Heart surgery) को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सा क्षेत्र में नई मिसाल पेश की है। विशेष बात यह रही कि इस ऑपरेशन में मरीज की सीने की हड्डी (स्टर्नम) काटने की जरूरत नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved