img-fluid

Golden Temple में दर्शन करने पहुंचे Parineeti Chopra और Raghav Chadha

July 02, 2023

मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की 13 मई को सगाई हो गई। दिल्ली के कपूरथला हाउस (Purthala House) में हुई इन दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। इसके बाद से ही इस बात की चर्चा हो रही है कि परिणीति और राघव चड्ढा कब शादी के बंधन में बंधेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों अक्टूबर 2023 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन शादी से पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इसी बीच दोनों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



इस वीडियो में परिणीति और राघव चड्ढा कड़ी सुरक्षा के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाते नजर आ रहे हैं। दोनों गुरुद्वारे में माथा टेकते नजर आ रहे हैं। इस बार परिणीति सफेद सलवार सूट में नजर आ रही हैं। राघव चड्ढा ने कुर्ता-पायजामा और ग्रे नेहरू जैकेट पहना हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra


गुरुद्वारे में परिणीति और राघव चड्ढा के वीडियो को नेटिज़न्स ने ट्रोल किया है। एक नेटिज़न ने लिखा है, “यह कौन सा नियम है? जब हम गए तो हमें पूरा सिर ढकने के लिए कहा गया। लेकिन उनके लिए सब कुछ माफ है।” एक अन्य नेटिजन ने लिखा है, ”भगवान के दरवाजे पर भी दिखावा करें।” एक अन्य ने लिखा, ”इतनी सुरक्षा के साथ कौन दर्शन के लिए जाता है?”

परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ”चमकीला” में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे।

 

Share:

  • गुटखे के लिए रुपए नहीं दिए तो रिटायर्ड रेलवे अफसर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Sun Jul 2 , 2023
    रतलाम। एमपी (MP) के रतलाम (Ratlam) दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड रेलवे अफसर (Rt. Railway Officer) को पत्नी ने गुटखा के लिए रुपए नहीं दिए तो उसने चाकू से हमला कर दिया। पत्नी की मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने कपड़े बदले और चैन से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved