उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

महाकालेश्वर मंदिर से 22 अप्रैल को निकलेगी परशुराम दर्शन यात्रा

  • ब्राह्मण संगठन की बैठक में लिया निर्णय-20 अप्रैल को ब्रह्म सम्मेलन होगा जिसमें 5 हजार लोग शामिल होंगे

उज्जैन। परशुराम ब्राह्मण संगठन द्वारा अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर महाकालेश्वर मंदिर से परशुराम दर्शन यात्रा निकाली जाएगी। इसके पूर्व 20 अप्रैल को ब्रह्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें 5 हजार से अधिक समाजजन शामिल होंगे। यह निर्णय ब्राह्मण संगठन की बैठक में लिया गया। परशुराम दर्शन यात्रा को लेकर आयोजित संगठन की बैठक में 20 अप्रैल को ब्रह्म सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। जानकारी देते हुए संगठन के श्रवण शर्मा एवं देवेंद्र पुरोहित ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित संगठन के पदाधिकारी व विभिन्न वर्ग के अध्यक्ष व प्रमुख जनों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति में हुई। बैठक में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य पं. राजेंद्र गुरु, भगवान शर्मा, राजेंद्र तिवारी, सतीश शर्मा, श्रीमती माया त्रिवेदी, अजय पांडे, धनंजय शर्मा, राजेश व्यास, लव मेहता, आकाश तिवारी, निर्दोष निर्भय, श्रीमती रेखा भार्गव, यशवंत व्यास, अर्पित दुबे, अभिजीत दुबे, प्रमोद चौबे दीप्तेश दुबे आदि ने विचार व्यक्त किए। सभी ने 20 अप्रैल को होने वाले धर्म सम्मेलन में 5 हजार से अधिक विप्र जन की उपस्थिति पर बल दिया।


बैठक का संचालन अजय शंकर जोशी एवं संस्थापक अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने किया। आभार गिरीश पाठक ने माना। इस दौरान महिला मंडल समिति का गठन किया गया जिसमें कार्तिक चौक समिति में श्रीमती डिंपल दुबे, श्रीमती रीना जोशी, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती संतोष शर्मा, श्रीमती भारती व्यास, श्रीमती कामिनी जोशी, श्रीमती सुमित्रा दुबे, श्रीमती पुष्पा शर्मा, श्रीमती मंजू जोशी, श्रीमती एकता तिवारी। सिंह पुरी में श्रीमती शीला पाठक, श्रीमती तरुणा जोशी, श्रीमती तरुणा दुबे, श्रीमती सविता डिब्बेवाला, श्रीमती मंजू व्यास, श्रीमती रत्ना व्यास, श्रीमती ममता त्रिवेदी, श्रीमती पुष्पा पाठक, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती अंजू जोशी, श्रीमती एकता व्यास को लिया गया। भागसीपुरा में श्रीमती प्रीति भट्ट, श्रीमती संध्या पंड्या, श्रीमती शोभा भट्ट, श्रीमती परिधि शुक्ला, श्रीमती रेखा पंड्या, श्रीमती मीनाक्षी पंड्या, श्रीमती मंजू मेहता, उर्दूपुरा श्रीमती प्रज्ञा तिवारी, श्रीमती निकिता तिवारी, श्रीमती सोनू उपाध्याय, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती संगीता तिवारी, श्रीमती कस्तूरी शर्मा, श्रीमती गीतांजलि उपाध्याय, श्रीमती संध्या उपाध्याय, श्रीमती उषा शर्मा, निर्मला शर्मा उर्दूपुरा सहित अन्य मंदिरों की महिलाएँ उपस्थित थीं।

Share:

Next Post

दोस्त की गर्भवती पत्नी से दुष्कर्म करने वाले बदमाश को 10 साल की सजा

Mon Apr 17 , 2023
उज्जैन। चिंतामण क्षेत्र में पिछले साल अपने दोस्त की गर्भवती पत्नी के साथ घर में घुसकर आरोपी ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में नवम अपर न्यायाधीश सुनील कुमार शौक ने आरोपी को 10 साल की सजा और अर्थदंड की सजा सुनाई। चिंतामण […]