मुरैना। बारिश के कारण इस समय चंबल नदी (Chambal River) में अधिक पानी है और पानी का बहाव तेज है। इसी बहाव में रविवार को उसैथ पिनाहट घाट (Pinahat Ghat) पर मौजूद पांटून पुल (पीपा का पुल) का एक हिस्सा बह गया। उस हिस्से पर मजदूर काम कर रहे थे। बाद में स्टीमर की मदद से मजदूरों को बचाया जा सका।
यहां बता दें, कि पिनाहट घाट पर पांटून पुल बना हुआ है। यह पीपे का अस्थाई पुल है। इस पुल पर होकर चंबल के दूसरी तरफ जाया जाता है। हर दिन सैकड़ों लोग इस पुल से निकलते है। बारिश के पहले पांटून पुल को बंद कर दिया जाता है। इन दिनों पुल को निकालकर दो भागों में अलग कर दिया गया है। यह पुल उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के अधीन आता है। इन दिनों पुल के एक हिस्से की मरम्मत का काम चल रहा है। चंबल नदी में बारिश के कारण पानी बहुत तेजी से बह रहा है। चंबल में सुबह 121मीटर तक पानी था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved