देश राजनीति

UP: 2022 का चुनाव भाजपा की ओर से जनता लड़ेगी : सिद्धार्थनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (Uttar Pradesh cabinet minister) और राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह (Siddharthnath Singh) ने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि बरसाती मेढकों की तरह सपा और बसपा (SP and BSP) टर्र-टर्र करना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब इन दलों की सरकारें थीं, तो जनता के लिए कुछ किया नहीं और अब चुनावी लालीपॉप देने की कोशिश कर रहे हैं।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जबरिया अपने चाचा से पार्टी की अध्यक्षी तो कब्जा ली, लेकिन उसे संभाल नहीं पा रहे हैं। इसलिए वह उलल जलूल बयान दे रहे हैं।


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चीर हरण करने वालों के मुंह से लोकतंत्र की बात शोभा नहीं देती। पहले वह अपने किए पापों के लिए प्रायश्चित करें, फिर जनता जनार्दन की बात करें। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा की ओर से जनता लड़ेगी। योगी सरकार ने बिना भेदभाव के पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य किया है, जिसका नतीजा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और तेजी से निवेश आ रहा है। लोगों को सरकारी नौकरी से लेकर रोजगार मिल रहा है।

सपा के कर्मों का फल 2022 में जनता फिर देगी
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को फीता काटने का बहुत शौक है, लेकिन वह सपा सरकार में यह शौक पूरा नहीं कर पाए, तो अब हर काम को अपना बताने लगते हैं। जब जनता ने उनको मौका दिया था, तब वह सत्ता के नशे में चूर थे और प्रदेश में हर ओर हाहाकार मचा था। जिस कारण जनता ने उनको नकार दिया। अभी ज्यादे दिन नहीं बीते हैं और जनता कुछ भूली नहीं है। सपा के कर्मों का फल जनता फिर उन्हें 2022 में देने वाली है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

आकाश में आज सौर परिवार के तीसरे और छठवें सदस्य की होगी मुलाकात

Mon Aug 2 , 2021
भोपाल। सौर मंडल (Solar System) में भी आए दिन अनेक घटनाएं घटती रहती हैं। इसी क्रम में सोमवार (02 अगस्त) की रात में आकाश में एक खास खगोलीय घटना घटने वाली है। इस दिन सौर परिवार (Solar system) के तीसरे और छठवें सदस्य की मुलाकात होने जा रही है। यानी 82 चंद्रमा वाले शनि (moon […]