img-fluid

‘कार्यकर्ताओं को गुमराह किया जा रहा है’, तमिलनाडु BJP चीफ का बड़ा बयान

June 06, 2026

चेन्नई। तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने शनिवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने के बाद उठ रही चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को गुमराह किया जा रहा है और यह अफवाह फैलाई जा रही है कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आशीर्वाद प्राप्त है। नागेंद्रन ने साफ कहा कि बीजेपी में किसी को भी इस्तीफा देने की इजाजत नहीं दी गई है।

नागेंद्रन ने चेन्नई में कहा कि अन्नामलाई का इस्तीफा पार्टी ने स्वीकार कर लिया है, लेकिन इसके बाद कुछ लोगों को बहकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और पार्टी छोड़ने जैसा कदम न उठाएं। उन्होंने कहा, ‘कल अन्नामलाई ने बीजेपी से इस्तीफा दिया और पार्टी ने उसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद कुछ लोगों को यह कहकर प्रभावित किया जा रहा है कि उन्हें मोदी जी या अमित शाह जी का समर्थन प्राप्त है और वे भी इस्तीफा दे सकते हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी को भी इस्तीफा देने की इजाजत नहीं दी गई है।’


  • नागेंद्रन ने आगे कहा कि जो लोग किसी दूसरे आंदोलन या राजनीतिक दल से जुड़ना चाहते हैं, वे बीजेपी के सदस्य नहीं रह सकते। उन्होंने यह भी कहा कि अन्नामलाई के जाने से बीजेपी को कोई नुकसान नहीं हुआ है और पार्टी पूरी मजबूती के साथ काम करती रहेगी। इससे पहले शुक्रवार को भी नागेंद्रन ने कहा था कि अन्नामलाई का पार्टी छोड़ना बीजेपी के लिए कोई बड़ा झटका नहीं है। बता दें कि बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने नई सियासी शुरुआत का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह एक नई पार्टी बनाएंगे और आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

    अन्नामलाई ने कहा, ‘आज हम एक नया आंदोलन शुरू कर रहे हैं। हमारी पार्टी तमिलनाडु के अगले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी।’ उन्होंने बताया कि उन्होंने तमिलनाडु चुनाव से पहले ही बीजेपी नेतृत्व को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी। उन्होंने कहा, ‘मेरे मन में लगातार यह संघर्ष चल रहा था कि मैं बीजेपी का व्यक्ति हूं या तमिलनाडु का बेटा। मैंने 4 दिसंबर 2025 को पार्टी को बता दिया था कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं। उस समय पार्टी ने मुझसे कहा था कि पहले चुनाव की जिम्मेदारी पूरी कर लीजिए, उसके बाद यह फैसला लीजिए।’

    Share:

  • 21 जून को बनेगा रुचक राजयोग, मंगल-शुक्र की युति से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    Sat Jun 6 , 2026
    नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र(astrology) में ग्रहों की युति और उनकी चाल का विशेष महत्व माना गया है। इसी क्रम में 21 जून को एक बेहद शक्तिशाली ग्रहयोग बनने जा रहा है, जब मंगल और शुक्र वृषभ राशि में एक साथ आकर रुचक राजयोग(Ruchak Rajyoga) का निर्माण करेंगे। यह योग साहस, ऊर्जा, ऐश्वर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved