भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सुुरखी से उपचुनाव लड़ सकती हैं पारुल साहू

  • पूर्व सीएम कमलनाथ से मुलाकात की

भोपाल। सागर जिले की सुरखी से भाजपा की पूर्व विधायक पारुल साहु कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़ सकती हैं। वे पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद से भाजपा में हासिए पर हैं। हाल ही में उनकी पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से भी चर्चा होने की खबर है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि पारुल साहू प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ चुनाव मैदानी में उतर सकती है। 2013 के विधानसभा चुनाव में पारुल ने राजपूत को हराया था। भाजपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में पारुल का टिकट काट दिया था। इसके बाद पारुल नाराज चल रही हैं। उन्होंने भाजपा संगठन के फैसले पर भी सवाल उठाए थे। इसके बाद उन्हें महिला मोर्चा की जिम्मेदारी से भी मुक्त कर दिया था। ऐसे में कांग्रेस पारुल को अपना प्रत्याशी बनाने पर विचार कर रही है। कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लडऩा है या नहीं इसका फैसला खुद पारुल को करना है। कांग्रेस में भी पारुल साहू के गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ उपचुनाव लडऩे पर किसी को आपत्ति नहीं है। लेकिन चुनाव में मंत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Share:

Next Post

कमलनाथ ने दिया था गरीबों को धोखा: विष्णुदत्त शर्मा

Wed Sep 16 , 2020
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लिए गरीब मात्र वोट बैंक है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के लिए गरीबों का कल्याण ही मिशन है। 15 महीने रही कमलनाथ सरकार ने गरीबों के जनकल्याण की सारी योजनाएं बंद कर दी थी। कांग्रेस ने गरीबों का शोषण किया वही भारतीय जनता पार्टी […]