
महिदपुर। नगर में जब यह बात फैली कि प्रदीप परुलेकर सर अब हमारे बीच नहीं रहे तो सर्वत्र शोक की लहर छा गई। आप पूर्व विधायक स्व.कल्पना परुलेकर के भतीजे थे।
अतुल परुलेकर ने उनके सुपुत्र प्रणव परुलेकर की सहमति लेकर नेत्रदान अभियान के प्रणेता जवाहर डोसी पीयूष से इस विषयक व्यवस्था करने का अनुग्रह किया। जिस पर बडऩगर की गीता भवन न्यास समिति के नेत्रदान प्रभारी डॉ.जीएल ददरवाल ने अपनी टीम के सहयोग से नेत्र उत्सर्जन की प्रक्रिया की। आपके माता-पिता श्रीनिवास दिनकर परुलेकर एवं संध्या श्रीनिवास परुलेकर के भी नेत्रदान-देहदान विगत वर्षों में संपन्न हुए थे। देहदान की प्रक्रिया आज प्रात: 9 बजे आरडी गार्डी चिकित्सालय उज्जैन की टीम ने आकर पूर्ण की। आप होलकर कॉलेज से फार्मेसी में गोल्ड मेडलिस्ट प्राप्त रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved