खेल

सांतोस के कब्रिस्तान में हुआ पेले का अंतिम संस्कार, मां के घर के सामने से निकली अंतिम यात्रा

सांतोस। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का अंतिम संस्कार उसी शहर में हुआ, जिसे उन्होंने अपने खेल की वजह से नई पहचान दी थी। उनके पार्थिव शरीर को उनके पूर्व क्लब सांतोस एफसी के स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। साओ पाउलो स्थित विला बेलमिरो स्टेडियम में पेले को देखने के लिए लाखों फैंस पहुंचे। पेले का पार्थिव शरीर यहां अगले 24 घंटे तक रहा। उनका अंतिम संस्कार इसी शहर में हुआ।

पेले की अंतिम यात्रा उनकी 100 साल की मां के घर के सामने से भी निकली। पेले की मां अब बिस्तर से नहीं उठ सकती हैं, लेकिन वह अभी जिंदा हैं। पेले की अंतिम यात्रा में दो लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए।


एडसन अरांतेस डू नेसिमेंटो यानी पेले का गुरुवार (29 दिसंबर) को कैंसर की बीमारी से निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे। पेले ने ब्राजील को तीन बार फुटबॉल विश्व कप में जीत दिलाई थी। पेले का सांतोस में एक घर है, जहां उन्होंने अपना अधिकांश जीवन व्यतीत किया था। उन्होंने अपने आखिरी साल गुआरुजा शहर में बिताए थे।

पेले ने 1956 में सांतोस क्लब के साथ करार किया था। तब उनकी उम्र 15 साल थी। पेले ने सांतोस के लिए अपने पहले ही मैच में गोल दाग दिया था। उसके बाद से वह टीम अहम सदस्य बन गए। वह 1974 तक क्लब के साथ जुड़े रहे। पेले 1975 से 1977 तक न्यूयॉर्क कॉसमॉस क्लब के लिए भी खेले।

पेले के साथ करार करने के लिए इटली के क्लब युवेंटस, स्पेन के क्लब बार्सिलोना, रियल मैड्रिड और इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कई प्रयास किए। बड़े-बड़े ऑफर के बावजूद पेले ने सांतोस का साथ नहीं छोड़ा। वह इसी क्लब के साथ जुड़े रहे।

Share:

Next Post

शिवराज का मास्टर स्ट्रोक ग्रामीणों को फ्री प्लाट

Wed Jan 4 , 2023
भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से मुख्यमंत्री भू-आवासीय योजना के तहत ग्रामीणों को 600 स्क्वेयर फीट का प्लाट फ्री मिलना शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत टीकमगढ़ से हो रही है। जहां मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भूमिहीन हितग्राहियों को प्लाट आवंटित करेंगे। विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री का यह मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। टीकमगढ़ के […]