
रांचीः बिहार (Bihar) के बाद पूरे देश में चुनाव आयोग (Election Commission) स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) करने की तैयारी में है. ऐसे में आने वाले दिनों में झारखंड (Jharkhand) में भी एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक आने वाले अक्टूबर महीने (October Month) में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसे लेकर सितंबर के आखिरी सप्ताह तक चुनाव आयोग आदेश जारी कर सकता है.
जानकारी के मुताबिक, देश भर में SIR के लिए 1 जनवरी 2026 की तारीख को आधार (कट-ऑफ डेट) माना गया है. उसी के आधार पर सारी तैयारियां की जा रही हैं. आयोग ने कहा कि- एसआईआर कराने की जिम्मेदारी और अधिकार आयोग के पास है. दरअसल, साल 2026 में असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले आयोग इन राज्यों में एसआईआर कराएगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved