बड़ी खबर राजनीति

जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के लिए लोगों ने भेजा संदेश, गिरफ्तारी को बताया फर्जी?

नई दिल्‍ली (New Delhi)। कथित शराब घोटाले (alleged liquor scam)की वजह से जेल में बंद दिल्ली (Delhi)के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal)के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) दिल्ली और देशभर में समर्थन जुटा रही है। पार्टी ने अपने मुखिया के लिए लोगों से ‘आशीर्वाद’ भेजने की मांग करते हुए वॉट्सऐप अभियान की शुरुआत की थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी तक 8 लाख लोगों ने केजरीवाल के नाम मैसेज भेजा है।

29 मार्च को अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ नाम के कैंपेन की शुरुआत की थी। उन्होंने एक वॉट्सऐप नंबर जारी करते हुए लोगों से अपना संदेश सीएम को भेजने की अपील की थी। 21 मार्च से जेल में बंद केजरीवाल की सलाखों वाली तस्वीर दिखाकर पार्टी उनके प्रति सहानुभूति बटोर रही है। अभियान को इसी का हिस्सा माना जा रहा है।


एक वरिष्ठ आप पदाधिकारी ने दावा किया कि केजरीवाल के नाम सिर्फ दिल्ली नहीं बल्कि पूरे देश से संदेश आए हैं। अभी तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने संदेश भेजे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी लाइन से ऊपर उठकर लोगों ने केजरीवाल को आशीर्वाद दिया है। आप नेता ने दावा किया कि 30 फीसदी लोगों ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को भाजपा का ऐक्शन बताते हुए विरोध किया।

केजरीवाल की गिरफ्तारी को भाजपा का डर बताया

पार्टी का कहना है कि लोगों ने रमजान और नवरात्रि के दौरान केजरीवाल की रिहाई के लिए प्रार्थना की। कुछ ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को भाजपा का डर बताया है। आप सूत्रों ने दावा किया कि कैंपेन की शुरुआत के 3 घंटे के भीतर ही दो लाख से ज्यादा मैसेज आए। इसकी वजह से वॉट्सऐप नंबर क्रैश हो गया था। सबसे अधिक मैसेज दिल्ली और पंजाब से आए जहां पार्टी की सरकार भी है।

Share:

Next Post

टोल प्लाजा में होगा बड़ा बदलाव; हाईवे से हटेंगे ये होर्डिंग

Mon Apr 15 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi)। VIP कल्चर पर सरकार (government on culture)एक बार फिर मार करने की तैयारी(Preparation) कर रही है। अब खबर है कि राष्ट्रीय राजमार्गों(national highways) पर लगे उन होर्डिंग(hoardings) को हटाने की योजना (removal plan)है, जिसमें टोल टैक्स से छूट हासिल करने वाले लोगों के नाम लिखे होते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक […]