जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

28 मार्च से सावधान रहे ये 3 राशि वाले लोग, देवगुरु बृहस्पति के अस्‍त होने से बढ़ेगी मुश्किलें

नई दिल्ली(New Delhi) । मीन राशि में देवगुरु बृहस्पति (Devguru Brihaspati) अस्त 2023, Guru Ast 2023: 28 मार्च 2023 को गुरु अस्त हो रहे हैं, जो सभी राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएंगे। देवगुरु बृहस्पति का अस्त होना इसलिए भी महत्वपूर्ण (Important) क्योंकि इस अस्त अवस्था में ही गुरु राशि परिवर्तन भी करेंगे। गुरु ग्रह मीन राशि से निकलकर अस्त अवस्था में ही मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु 28 मार्च 2023 को अस्त होंगे और 27 अप्रैल 2023 को उदय होंगे और उसके बीच 22 अप्रैल 2023 को मीन राशि से मेष राशि (Aries) में परिवर्तन करेगा। जानें देवगुरु बृहस्पति के अस्त होना का किन राशियों को मिलेगा लाभ-

मेष राशि-
देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के 12वें भाव में अस्त होंगे। जिसके चलते मेष राशि के जातकों को आर्थिक, मानसिक व शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ नहीं मिलने से आपके काम अटक सकते हैं। परिवार में कलह के संकेत हैं। सेहत का ध्यान रखें। भगवान विष्णु का ज्यादा से ज्यादा स्मरण करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।


सिंह राशि-
देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के 8वें भाव में अस्त हो रहे हैं। सिंह राशि वालों को गुरु अस्त के दौरान बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी घेर सकती है। वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। किसी भी फैसले को लेने से पहले बहुत सोच-समझें।

कुंभ राशि-
कुंभ राशि (Aquarius) के दूसरे भाव में देवगुरु बृहस्पति अस्त होंगे। इस दौरान आप अपनी वाणी को अनियंत्रित न होने दें। गृहकलह के संकेत हैं। बिना वजह धन खर्च हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। चोट चपेट लग सकती है।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझा सिर्फ सामान्‍य सूचना के उद्देश्‍य से पेश की गई है हम इन पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते हैं. इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

Share:

Next Post

Splendor-Platina को लगा E-Bike से झटका, 300 किमी. की रेंज, 130 Kmph टॉप स्पीड

Fri Mar 17 , 2023
नई दिल्ली: तेजी से बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम के बीच अब माइलेज देने वाली बाइक्स भी फेल होती नजर आ रही हैं. ऐसे में अब लोगों का ध्यान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ बढ़ा है और इनकी सेल में भी काफी तेजी देखने को मिली है. पेट्रोल की तेजी से बढ़ी कीमत ने सबसे ज्यादा […]