
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले में हुई हिंसा में सीआईएसएफ के एक जवान पर हमला करके उसे घायल करने वाले एक प्रदर्शनकारी को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सीआईएसएफ जवान पर हमला के आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी आकाश प्रीत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उसे राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कर्मी लाल किले में तैनात थे और उन्होंने आरोपी को रोकने की कोशिश की, जो वहां प्रवेश करने वाली भीड़ में शामिल था। वही, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब आरोपी को सुरक्षाकर्मी ने रोका तो उसने उस पर तलवार से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना कैमरे में कैद हो गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved