
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक देश के चारों महानगरों दिल्ली (delhi), मुंबई (Mumbai), चेन्न्ई (Chennai) और कोलकाता (Kolkata) में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 94.49 रुपये, 100.72 रुपये, 95.99 रुपये और 94.50 रुपये प्रति लीटर हो गये हैं। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 85.38 रुपये, 92.69 रुपये, 90.12 रुपये और 88.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उछाल जारी है। इस हफ्ते पहले कारोबारी दिन ब्रेंट क्रूड 69.70 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 67.21 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया था। वहीं, घरेलू बाजार में पिछले 18 दिनों में पेट्रोल 4.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.60 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved