उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

शहर के कृष्ण मंदिरों में शुरू हुआ फाग महोत्सव

  • फूल और गुलाल से खेली गई गोवर्धननाथजी की हवेली में होली

उज्जैन। शहर के कृष्ण मंदिरों में फाग महोत्सव शुरू हो गया है। कल गोवर्धन नाथ जी के मंदिर में फूल और गुलाल से भक्त जनों ने होली खेली और भजन भी गाए। कार्तिक चौक स्थित गोवर्धननाथजी की हवेली में कल भगवान कृष्ण का मोहिनी रूप सजाया गया था और भक्त गणों ने कल शाम को भगवान के भजन गाए और नृत्य भी किया।


रात्रि 10 बजे तक मंदिर में भक्तों की खूब भीड़ लगी रही। होली में अभी 2 दिन और बाकी है, इसके पहले ही शहर के कृष्ण मंदिर मदन मोहन की हवेली, श्रीनाथजी की हवेली और गोवर्धननाथजी की हवेली में वैष्णव संप्रदाय के भक्तगण बड़ी संख्या में दर्शन करने आ रहे हैं और होली महोत्सव भी शुरू हो गया है।

Share:

Next Post

लाड़ली बहना योजना का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

Sun Mar 5 , 2023
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उज्जैन नगर से 29 बसों में सवार होकर महिलाएं भोपाल रवाना उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने जन्मदिन पर लाड़ली बहना योजना लांच करेंगे, जिसका कार्यक्रम भोपाल में हो रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उज्जैन नगर से महिलाएं बसों में सवार होकर भोपाल के […]