img-fluid

कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 14 लोगों की मौत

June 14, 2026

सोलापुर: महाराष्ट्र (Maharashtra) में सोलापुर जिले के मालशिरस इलाके में म्हासवाड-पंढरपुर मार्ग पर तांडुवाड़ी गांव के पास एक भीषण हादसा हो गया. एक पिकअप वाहन के कुएं में गिरने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी मृतक पंढरपुर इलाके के रंजनी गांव के रहने वाले थे. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, अब तक 8 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, मालशिरस इलाके में म्हसवाड-पंढरपुर मार्ग पर तांडलवाड़ी गांव के पास एक पिकअप वाहन के कुएं में गिरने से भीषण दुर्घटना हो गई है. इस दुर्घटना में पंढरपुर इलाके के रंजनी गांव के 14 लोगों की डूबने से मौत हो गई है. मृतकों में वो लोग भी शामिल हैं जो म्हसवाड में सिद्धनाथ के दर्शन करने गए थे. यह दुर्घटना मालशिरस तालुका के तांडलवाड़ी गांव के पास उस समय हुई जब वे अपने गांव लौट रहे थे.


  • 8 लोगों के शव मिले
    हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि, कहा जा रहा है कि ड्राइवर के नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ. यह कुआं सड़क के किनारे था. श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी इस कुएं में गिर गई. कुआं पानी से भरा हुआ था. कुएं में कोई रेलिंग नहीं थी, इसलिए पिकअप सीधे पानी में चली गई और इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई. यह भी बताया गया है कि इस घटना में मारे गए 8 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

    मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल
    हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. मृतकों में 4 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं. बताया जा रहा है कि 2 लोग इस हादसे में बच गए हैं. घटना के बाद कुएं के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और सभी राहत कार्य में लगे हुए हैं. मालशिरस के विधायक उत्तम जानकर फिलहाल मौके पर पहुंच रहे हैं.

    Share:

  • MP: पटवारी ने दिया इस्तीफा, तहसीलदार पर लगाया रिश्वत और प्रताड़ना का आरोप, आत्मदाह की दी चेतावनी

    Sun Jun 14 , 2026
    शहडोल। शहडोल जिले की जयसिंहनगर तहसील से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। जयसिंहनगर तहसील में पदस्थ पटवारी रमेश पटेल ने प्रभारी तहसीलदार सुषमा धुर्वे पर रिश्वत मांगने और मानसिक एवं आर्थिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved