
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में नियुक्ति का दौर तेजी से चल रहा है। 300 ब्लाक अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है, वहीं पार्टी आलाकमान सचिन पायलट की नाराजगी को दूर करने के लिए उन्हें राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर विचार कर रही है। इस संबंध में शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल पायलट के पास कोई पद नहीं है। उन्होंने केन्द्र की राजनीति करने से स्पष्ट इनकार कर दिया है।
2018 विधानसभा चुनाव के दौरान भी सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे और उनकी अगुआई में पार्टी ने शानदार जीत हासिल की थी। फिलहाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जाट समुदाय से हैं। ऐसे में जाट समुदाय नाराज न हो जाए, इसलिए डोटासरा को केन्द्र में बड़ी भूमिका दी जा सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved