भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सिंधिया के रास्ते पर न जाएं पायलट: दिग्विजय सिंह

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम के लिए भाजपा को दोषी ठहराया है। उन्होंने सचिन पायलट को सलाह दी है कि उनका कांग्रेस में उज्ज्वल भविष्य है, वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के रास्ते पर नहीं जाएं। दिग्विजय सिंह ने पायलट समर्थक 18 विधायकों की वजह से राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को संकट में बताया, लेकिन आरोप लगाया कि इसके पीछे भाजपा है।
दिग्विजय सिंह ने सचिन पायलट को भेजे संदेश में लिखा है कि अभी आपके पास बहुत उम्र है। गहलोत से आपकी नाराजगी हो सकती है, लेकिन सभी मुद्दों पर बैठकर हल निकाला जा सकता है। भाजपा अविश्वसनीय पार्टी है। सिंधिया जैसी गलती नहीं करना। भाजपा में जो भी दूसरी पार्टी से गया है वह कभी भी सफल नहीं रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह संदेश उन्होंने सचिन को भेजा था, लेकिन यह पहला मौका है जब उनका पलटकर जवाब नहीं आया। सिंह ने कहा कि महत्वाकांक्षी होना चाहिए क्योंकि महत्वाकांक्षाओं के बिना कोई आगे नहीं बढ़ सकता। महत्वाकांक्षाओं के साथ-साथ संगठन, विचारधारा और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता भी होना चाहिए।

Share:

Next Post

विदेशी तब्लीगी जमातियों ने गुनाह कबूला

Mon Jul 20 , 2020
विदेशी तब्लीगियों की साकेत कोर्ट में पेशी 5 हजार का जुर्माना, एक दिन कोर्ट रूम में खड़ा रहने की सजा नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दिन मरकज मामले में तब्लीगी जमात से जुड़े विदेशी नागिरिकों की पेशी कोर्ट में हुई। 121 विदेशी तब्लीगी जमात के सदस्यों पर साकेत कोर्ट ने 5 हजार का जुर्माना लगाया साथ […]