भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जनता से परस्पर संवाद कर योजनाएं पहुचाने में भूमिका निभाएं: विष्णुदत्त शर्मा

इंदौर। जनता ने नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत का आशीर्वाद दिया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरें। हमारी केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। योजनाओं का लाभ सही तरीके से नीचे स्तर तक पात्र लोगों को मिले इसकी जिम्मेदारी हमारे जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की है। महापौर और पार्षद जनता से परस्पर संवाद कर उन तक सरकार की योजनाएं पहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।


यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने एक दिवसीय प्रवास पर के दौरान जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त पार्षदों की परिचय बैठक में कही। विष्णुदत्त शर्मा ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ऐतिहासिक बहुमत से जीतें हैं। पार्षद अपने क्षेत्र में पार्टी विधायक और महापौर का चेहरा होता है, इस दृष्टि से एक पार्षद की जनता के प्रति जिम्मेदारियां अधिक रहती हैं। उन्होंने कहा कि पार्षद जनता से सतत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निराकरण करें।

Share:

Next Post

सारी दुनिया को एक परिवार मान कर करें कार्य

Mon Aug 29 , 2022
आजादी के अमृत महोत्सव में हुआ जन-गण-मन राइजि़ंग एम.पी. कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अध्यात्म हमारा मूल्य है, मैं जो भी कर पाता हूँ उसका आधार अध्यात्म ही है। हम सब एक ही चेतना के अंग हैं। अद्वैत वेदांत ही सब कुछ है। भागवत का सार है प्रेम और प्रेम […]