img-fluid

PM मोदी दूसरी बार अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित, नेतन्याहू को ही मिला है ऐसा सम्मान

June 07, 2023

नई दिल्‍ली (New Delhi) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस महीने की 22 तारीख को अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वह भारत (India) के पहले प्रधानमंत्री होंगे। अमेरिकी संसद (US Parliament) की तरफ से पीएम मोदी को इसके लिए आमंत्रित (invited) किया गया है। अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करना किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक माना जाता है। इस सम्मान के प्रति पीएम मोदी ने आभार व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर आमंत्रण के प्रति खुशी जाहिर की है। पीएम मोदी ने कहा, “स्नेहपूर्ण आमंत्रण के लिए धन्यवाद। मैं इसे स्वीकार कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और एक बार फिर कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने का इंतजार कर रहा हूं। हमें अमेरिका के साथ हमारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर गर्व है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों से लोगों के बीच मजबूत संबंधों और वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता की नींव पर बनी है।”

पीएम का संबोधन है ऐतिहासिक
अमेरिकी संसद को दूसरी बार संबोधित करने जा रहे पीएम मोदी पहले भारतीय पीएम होंगे। पीएम मोदी से पहले इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बेंजामिन नेतन्याहू ने तीन बार अमेरिकी संसद का संयुक्त संबोधन किया है। पीएम मोदी को दिया जाने वाला यह सम्मान अमेरिका दोनों के मजबूद संबंध को दर्शाता है।


कुछ दिनों पहले भारतीय मूल के कांग्रेस सदस्य रो खन्ना ने प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी को पत्र लिखकर पीएम मोदी को आमंत्रित करने का अनुरोध किया था। वाशिंगटन के सूत्रों के मुताबिक इस मुद्दे पर अमेरिकी कांग्रेस में हाई लेवल मीटिंग की गई थी। इसके बाद तय किया गया कि पीएम मोदी को संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रधानमंत्री को शनिवार, 3 जून आज आमंत्रण पत्र भेजा गया। पत्र पर केविन मैक्कार्थी, सीनेट के अधिकांश नेता चक शूमर, सीनेट के रिपब्लिकन नेता मिच मैककोनेल और हाउस डेमोक्रेटिक लीडर हकीम जेफ्रीस ने हस्ताक्षर किए गए थे।

पीएम मोदी को लिए आमंत्रण में कहा गया, ‘आपको (नरेंद्र मोदी) 22 जून को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए प्रतिनिधि सभा और अमेरिकी कांग्रेस की सीनेट के द्विदलीय नेतृत्व द्वारा आमंत्रित किया जाता है। आपके भाषण भारत की भविष्य की योजनाओं और दोनों देशों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बात करने का अवसर होगा। आपका भाषण दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करेगा।”

बाइडेन के साथ करेंगे रात्रिभोज
राष्ट्रपति जो बाइडेन के निमंत्रण पर नरेंद्र मोदी 21 जून को आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका जा रहे हैं। पीएम मोदी 24 जून तक रहेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका छठा अमेरिका दौरा है। 22 तारीख को बाइडेन ने मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में रात्रिभोज का आयोजन किया है। इस महीने के अंत में दोनों देशों के प्रमुख जी7 और क्वाड शिखर सम्मेलन में मिलेंगे।

Share:

  • BJP संगठन में हो सकता है बड़ा बदलाव, राज्यों की टीमों में भी फेरबदल संभव

    Wed Jun 7 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को देखते हुए भाजपा के संगठन में बड़ा बदलाव (Big change BJP’s organization) हो सकता है। पार्टी की केंद्रीय इकाई में बड़े बदलाव के साथ साथ चुनावी राज्यों की टीमों में भी बड़ा फेरबदल (major overhaul) देखने को मिल सकता है। सोमवार रात 10 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved