बड़ी खबर

मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की PM मोदी ने की निंदा, बोले- भारत इस दुख की घड़ी में रूस के साथ

नई दिल्ली। रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में करीबन 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक घायल हुए हैं। गोलीबारी के बाद हॉल में धमाका भी हुआ, जिससे वहां आग लग गई। मॉस्को में हुए इस आतंकवादी हमले की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आलोचना की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हम मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवार के साथ हैं। भारत इस दुख की घड़ी में रूस के साथ खड़ा है।”


इस्लामिक स्टेट ने ली हमले की जिम्मेदारी
बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीन से चार बंदूकधारियों ने कॉन्सर्ट के दौरान लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी के बाद कुछ लोग तहखाने की तरफ भागने लगे, जबकि अन्य लोग छत पर जाकर छिपने की कोशिश करने लगे। हमलावरों ने विस्फोटक का भी इस्तेमाल किया, जिससे हॉल में आग लग गई। रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को बंधक भी बना लिया है।

रूस ने बताया आतंकवादी हमला
रूसी विदेश मंत्रालय ने इस हमले को आतंकवादी हमला बताया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, “यह एक आतंकवादी हमला है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस घृणित अपराध की निंदा करनी चाहिए।” बताया जा रहा कि आतंकवादी सुरक्षा बलों की वर्दी में कॉन्सर्ट में घुसे थे।

मॉस्को में हुए इस आतंकवादी हमले पर अमेरिका के व्हाइट हाउस ने बताया कि फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं है कि यूक्रेन या यूक्रेनी लोग गोलीबारी में शामिल हैं।अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका इस हमले पर नजर बनाए हुए हैं

Share:

Next Post

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संजय राउत ने भाजपा को घेरा, कहा- इस देश में कोई सुरक्षित नहीं

Sat Mar 23 , 2024
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार को घेरा है। संजय राउत ने सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है, यहां कभी भी किसी की भी गिरफ्तारी […]