img-fluid

PM मोदी को मिला उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में कई अहम समझौते

August 30, 2026

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वेच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने एक समारोह में पीएम मोदी को यह सुप्रीम अवार्ड दिया। इससे पहले उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने ताशकंद में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दोनों राष्ट्राध्यक्ष कर रहे थे। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग, तकनीक, ऊर्जा, कारोबार और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने की दिशा में आगे बढ़ने की घोषणा की गई।

द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने कई अहम फैसले लिए हैं और इन पर दोनों पक्षों की टीमें भी एकमत हैं। उन्होंने बताया कि आपसी सहयोग के सभी पहलुओं को दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक कोऑर्डिनेशन काउंसिल बनाई जाएगी। इसके साथ ही दोनों देशों के संयुक्त आयोग को सचिव स्तर से मंत्री स्तर तक ले जाने का फैसला किया गया है।


  • पीएम मोदी ने कहा, “हम आपसी सहयोग के सभी पहलुओं को दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक समन्वय परिषद (Coordination Council) का गठन करेंगे। हम अपने संयुक्त आयोग (Joint Commission) को सचिव स्तर से मंत्री स्तर तक ले जाएंगे। दोनों पक्ष मिलकर एक बिज़नेस समिट का आयोजन करेंगे जिसमें दोनों देशों के बिज़नेस लीडर्स शामिल होंगे। हम यूरेनियम की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था बनाएंगे। आज, हम तीन सिस्टर-सिटी और सिस्टर-स्टेट व्यवस्थाएं कर रहे हैं। हमें उनकी क्षमता को पूरी तरह से साकार करने के लिए एक रोडमैप बनाना चाहिए। आपके देश में ‘न्यू ताशकंद’ जैसे मेगा-प्रोजेक्ट चल रहे हैं, भारत में हमने गुजरात में GIFT सिटी बनाई है। आपके यहां से एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए हमें खुशी होगी जो प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल का अध्ययन कर सकते हैं।”

    राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, मेरा मानना ​​है कि आपके नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम हासिल कर रहा है, आर्थिक विकास की उच्च दर बनाए हुए है और बड़े प्रोजेक्ट्स को लागू कर रहा है। भारत डिजिटलीकरण, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष अन्वेषण और कई अन्य क्षेत्रों में वास्तव में असाधारण प्रगति कर रहा है। वैश्विक मामलों में नई दिल्ली की आवाज़ और प्रभाव और भी मज़बूत हुआ है। आपके करीबी दोस्तों के तौर पर, हम निश्चित रूप से इन सभी उपलब्धियों को देखकर बहुत खुश हैं।”

    Share:

  • 100 नई ब्रांच खोलेगा इंडियन बैंक, 2500 कर्मचारियों की होगी नियुक्ति

    Sun Aug 30 , 2026
    नई दिल्ली। पब्लिक सेक्टर का इंडियन बैंक चालू वित्त वर्ष में करीब 100 नई ब्रांच खोलने की योजना बना रहा है। इंडियन बैंक देश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। बिनोद कुमार ने कहा कि बढ़ते कारोबार को संभालने और रिटायर होने वाले कर्मचारियों की जगह भरने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved