बड़ी खबर

PM के बयान- ‘मैं जिंदा लौटा पाया’ पर कांग्रेस नेता का तंज, कहा- वे पंजाब से जिंदा लौटे गए, लेकिन 700 किसानों को जिंदा…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद उनके बयान “मैं जिंदा लौट पाया” पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्वियज सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब से जिंदा लौटे गए, लेकिन 700 से अधिक किसानों को जिंदा घर नहीं लौटने दिया। उन्होंने आगे कहा कि जर्मन के तानाशाह एडोल्फ हिटलर और नरेंद्र मोदी में कोई अंतर नहीं है।

दिग्विजय सिंह का यह बयान तब सामने आया है जब कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया था कि भाजपा सरकार के तीन काले कानूनों का विरोध कर रहे 700 से ज्यादा जिंदा किसान घर नहीं लौट पाए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट में कहा कि पहले हिंदू खतरे में था, लेकिन अब पीएम खुद ही खतरे में हैं। प्रधानमंत्री खतरे में नहीं केवल प्रधानमंत्री की कुर्सी खतरे में है।


सिद्धू ने भी की थी टिप्पणी
दिग्विजय सिंह ने पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी पीएम मोदी पर टिप्प्णी की थी। उन्होंने कहा था कि केवल 15 मिनट के इंतजार से पीएम परेशान हो गए। जबकि, किसानों ने एक साल तक कृषि कानूनों का विरोध किया। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी भाजपा नेताओं व पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उन्हें पंजाब और पंजाबियों के गौरव को बदनाम करना बंद कर देना चाहिए। आगे कहा कि भाजपा को पीएम की सुरक्षा का राजनीतिकरण करना बंद कर देना चाहिए। एक बार जब वे ऐसा कर लेंगे, तो गंदी राजनीति अपने आप बंद हो जाएगी।

Share:

Next Post

दिल्ली में लगा 55 घंटे का Curfew, सड़कें हुईं वीरान, निकलने की छूट, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद?

Sat Jan 8 , 2022
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कर्फ्यू, बारिश और तेज सर्दी के बीच सड़कें बिल्कुल सूनसान हो गई हैं। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस पहरा दे रही है। हमेशा व्यस्त रहने वाला दिल्ली का प्रसिद्ध जनपथ मार्केट सूनसान पड़ा है। एक ऑटो […]