विदेश

Myanmar में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की फिर फायरिंग, एक की मौत

यांगून। Myanmar में सैन्य तख्तापलट (military coup) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने रविवार को देश की पूर्व राजधानी बागान में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फायरिंग की घटनाओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं पुलिस की हिरासत में म्‍यांमार की नेता आंग सान सू की की पार्टी के एक अधिकारी की मौत हो गई है।



म्यांमार के मसले पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव (United Nations Secretary-General) की विशेष दूत ने बीते दिनों सुरक्षा परिषद को बताया था कि म्यांमार की सेना ने एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद अब तक करीब 50 निर्दोष प्रदर्शनकारियों की हत्‍या की है। यही नहीं पुलिस की गोलीबारी में कई बहुत से प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं। उन्‍होंने मानवाधिकारों के उल्लंघन के मसले पर अंतरराष्ट्रीय तंत्र के जरिए तत्काल संयुक्त कार्रवाई की अपील की है।

म्‍यांमार की पूर्व राजधानी बागान बागान को देश के शीर्ष पर्यटक केंद्रों में जाना जाता है। सेना के तख्तापलट के खिलाफ यहां लगातार बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। समाचार एजेंसी एपी ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के हवाले से बताया है कि म्यांमार के कई शहरों में हर रोज सेना के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं सुरक्षा बल प्रदर्शनों को दबाने के लिए बल प्रयोग और गिरफ्तारियां कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की ओर से कहा गया है कि बीते 28 फरवरी को 18 प्रदर्शनकारी मारे गए थे। यही नहीं अब तक 1,500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को यांगून और मांडले के दो सबसे बड़े शहरों समेत अन्य जगहों पर भी विरोध प्रदर्शन हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी कर रही है। आंग सान सू ची की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी से वार्ड अध्यक्ष रविवार को एक सैन्य अस्पताल में मृत पाए गए हैं।

Share:

Next Post

आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का Horoscope

Mon Mar 8 , 2021
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.15, सूर्यास्त 06.42, ऋतु – बसंत फाल्गुन कृष्ण पक्ष दशमी, सोमवार, 08 मार्च 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]