img-fluid

पुलिस ने तीसरी बार बिहार आने से रोका, धीरेंद्र शास्त्री बोले- ‘हम जरूर आएंगे, अपना ख्याल रखना’

March 05, 2025

हाजीपुर। बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री को बिहार पुलिस ने वैशाली आने से रोक दिया है। जानकारी के अनुसार बाबा बागेश्वर आज आने वाले थे लेकिन अब वे नहीं आएंगे। वैशाली पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के जुड़ावनपुर गांव में बाबा बागेश्वर आज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि कार्यक्रम में 5-7 लाख लोगों के आने की संभावना थी।

पुलिस ने कहा कि राघोपुर संपूर्ण दियारा क्षेत्र गंगा नदी से चारों तरफ से घिरा हुआ द्वीपीय क्षेत्र है। जहां जाने का एकमात्र साधन पीपा पुल एवं नाव है। जिससे इतने लोगों का आवागमन सुरक्षा के दृष्टिकोण से संभव प्रतीत नही होता है। चूंकि इतने बड़े कार्यक्रम के आयोजन के लिए पर्याप्त जगह और आवागमन हेतु पर्याप्त साधन उपलब्ध नही है। इसलिए कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई है।

वहीं, बाबा बागेश्वर उर्फ धीरेंद्र शास्त्री की तरफ से भी बयान जारी किया गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवधानों के कारण हम नहीं आ पा रहे हैं। आप लोग अपना कार्यक्रम सफल बनाओ, हम बालाजी से प्रार्थना करते हैं।


प्रशासन ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुमति नहीं दिया तो पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपना वीडियो जारी कर लोगों से वादा किया है कि हम जुड़ावनपुर गांव जरूर आएंगे। पक्का आएंगे, कब आएंगे ये आपको बाद में बताएंगे। आप अपना ख्याल रखिएगा। उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही आएंगे। आप लोगों के साथ मिलकर उत्सव मनाएंगे।

जानकारी के अनुसार, बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम को तीसरी बार अनुमति नहीं मिली है। आज 5 मार्च को बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे लेकिन पुलिस ने रोक लगा दिया है। प्रशासन ने अनुमान लगाया कि 5 से 7 लाख लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आने जाने के लिए सुरक्षित रास्ता कोई पुल नहीं है। गंगा नदी से घिरा हुआ चारों तरफ का द्वीपीय क्षेत्र है, ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों का आना सुरक्षित नहीं है।और कार्यक्रम वाले इलाके में संसाधन उपलब्ध नहीं है।

Share:

  • 'सब कुछ जाए भाड़ में, अपन कुर्सी के जुगाड़ में', तेजस्वी कोस रहे थे नीतीश को, इधर कांग्रेस ने कर दिया खेला

    Wed Mar 5 , 2025
    पटना: बिहार की सियासत में होली से पहले ही होली के रंग नेताओं के सिर चढ़कर बोलने लगे हैं. एनडीए में सीएम फेस को लेकर कशमकश अभी चल ही रही थी कि महागठबंधन में भी मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर विवाद शुरू हो गया है. भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने ऐलान कर दिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved