
इंदौर। इंदौर (Indore) के द्वारकापुरी इलाके (Dwarkapuri Area) में ड्यूटी (Duty) पर तैनात एक जवान (Soldier) ने खुद को गोली मार ली। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, घटना दिग्विजय मल्टी (Digvijay Multi) की है, जहां 28 वर्षीय सिपाही अनुराग ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अनुराग, अलीराजपुर के भागोर का निवासी था। इससे पहले वह सराफा थाने में पदस्थ था। परिवार में उसके पिता हैं और उसकी शादी हो चुकी है। घटना के समय अनुराग के साथ सिपाही मोहित भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि अनुराग की ड्यूटी के दौरान कॉल करने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved