img-fluid

MP में धर्मांतरण पर सियासत गरमाई, भोपाल में बजरंग दल का प्रदर्शन, भाजपा विधायक बोले- फांसी होनी चाहिए

February 25, 2026

भोपाल। प्रदेश में धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ (Conversion and ‘Love Jihad’) के मामलों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा (BJP MLA Rameshwar Sharma) ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोप लगाया कि कुछ मुस्लिम युवक हिंदू बेटियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका शोषण करते हैं और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं। उन्होंने ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ऐसे अपराधियों को विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत जेल भेजा जाना चाहिए और उन्हें आसानी से जमानत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़े तो ऐसे मामलों में और कठोर कानून बनाए जाएं तथा गंभीर अपराध साबित होने पर फांसी जैसी सख्त सजा पर भी विचार किया जाए। उनके मुताबिक, इस तरह की घटनाओं से हिंदू समाज में आक्रोश है।


  • वहीं, प्रदेश में बढ़ते धर्मांतरण के मामलों को लेकर बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ के मामलों में जिम और स्पा सेंटर की जांच की जानी चाहिए। उनका दावा है कि ऐसे स्थानों के माध्यम से सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं। प्रीतम लोधी ने कहा कि वह इस मुद्दे को विधानसभा सदन में भी उठाएंगे और सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे।

    इधर, भोपाल में धर्मांतरण के एक मामले को लेकर हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी गई। राजधानी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संबंधित थाने के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हिंदू बेटियों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाए। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो इस तरह की घटनाएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

    Share:

  • MP: कैफे में महिला के साथ दुष्कर्म, पहले की अश्लील हरकतें, फिर केबिन में दिया वारदात को अंजाम

    Wed Feb 25 , 2026
    जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में एक कैफे को लेकर सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। मुख्य आरोपी जुनैद पर आरोप है कि उसने महिला को कैफे में बुलाकर केबिन में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में कैफे के संचालक और एक कर्मचारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved