img-fluid

48 घंटे का खास चतुर्ग्रही योग आज से सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए धन और तरक्की के खुलेंगे रास्ते

April 16, 2026

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) के अनुसार जब एक ही राशि (Zodiac Signs) में चार ग्रहों (planets) का संयोग बनता है, तो उसे चतुर्ग्रही योग (Chaturgrahi Yog) कहा जाता है, जिसे काफी प्रभावशाली माना जाता है। द्रिक पंचांग के मुताबिक 16 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच ऐसा विशेष योग बन रहा है, जो लगभग 48 घंटे तक प्रभावी रहेगा। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए यह समय खास तौर पर लाभदायक माना जा रहा है।

ज्योतिषियों का मानना है कि इस अवधि में धन, करियर और भाग्य से जुड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा भी इन राशियों पर बनी रह सकती है।

चतुर्ग्रही योग का प्रभाव
यह योग परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग परिणाम देता है, लेकिन इस बार यह कई लोगों के लिए प्रगति और नए अवसर लेकर आ सकता है।


  • मेष राशि (Aries)
    मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अनुकूल रह सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।

    मिथुन राशि (Gemini)
    मिथुन राशि के लोगों के लिए यह योग निवेश के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है। धन में वृद्धि के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भी लाभ दिला सकती है।

    सिंह राशि (Leo)
    सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

    धनु राशि (Sagittarius)
    धनु राशि के लोगों के लिए यह योग भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सराहना और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है, साथ ही पुराने कर्ज से छुटकारा और आय में वृद्धि के संकेत हैं।

    Share:

  • संसद : आज पेश होंगे महिला आरक्षण व परिसीमन से जुड़े विधेयक

    Thu Apr 16 , 2026
    नई दिल्ली. लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यों की विधानसभाओं (Legislative Assemblies) की सीटों में बढ़ोतरी के लिए परिसीमन (Delimitation) के प्रस्ताव को लेकर सरकार (Government) व विपक्ष (Opposition) के बीच घमासान होना तय है। गुरुवार से शुरू हो रहे संसद के विस्तारित सत्र में सरकार ने प्रस्ताव को अमली जामा पहनाने के लिए कमर कस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved